फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sanitary pad bank is open now in varanasi

देश के इस शहर में खुला सखी पैड बैंक, गरीब युवतियों को मुफ्त में मिलेंगे सेनेटरी पैड

Fri, 16 Feb 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 16 Feb 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
sanitary pad bank is open now in varanasi
पहले दिन सौ से अधिक युवतियों को बांटा गया - फोटो : अमर उजाला
महीने के वो पांच दिन, उन गरीब लड़कियों के लिए भी सहूलियत भरे हों, इस उद्देश्य से बनारस में गुरुवार को सखी पैड बैंक की शुरुआत हो गई। सिगरा चंद्रिका नगर स्थित इस पैड बैंक से गरीब युवतियों महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस क्रम में गुरुवार को हुकुलगंज स्थित पहल संस्था में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 100 से अधिक युवाओं व महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। 
काशी में इस अनूठी पहल की शुरुआत सुनीता भार्गव और संजय भार्गव ने की।

करीब छह महीने पहले व्हाट्स एप ग्रुप पर एक मैसेज वायरल हुआ जिसमें माहवारी के दौरान इस्तेमाल करने के लिए गरीब महिलाओं को सूती साड़ी देने की अपील की गई थी। इससे प्रेरित होकर सुनीता भार्गव व संजय भार्गव ने उन गरीब युवतियों व महिलाओं को सेनेटरी पैड देने के उद्देश्य से इस बैंक की शुरुआत की।
विज्ञापन


उन्होंने 30 महिलाओं का एक ग्रुप बनाया है। ये महिलाएं इस बैंक के लिए सेनेटरी पैड उपलब्ध कराती हैं। सुनीता भार्गव ने बताया कि पैड बैंड में हमेशा सेनेटरी पैड उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय-समय पर मलिन बस्तियों में जाकर इसका वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डॉ. शिप्रा धर ने युवतियों से आह्वान किया कि वो कपड़े की बजाय पैड इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed