{"_id":"588e22804f1c1b2d3de802fd","slug":"sangh-submit-there-report-for-ticket-distribution-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम के संसदीय क्षेत्र में टिकट वितरण में असंतोष पर संघ ने भी बनाई रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के संसदीय क्षेत्र में टिकट वितरण में असंतोष पर संघ ने भी बनाई रिपोर्ट
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में टिकट बंटवारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बढ़ते असंतोष को देखते हुए दिल्ली से संघ के बौद्धिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शनिवार को यहां आए थे। शनिवार और रविवार को बैठक करने के बाद पदाधिकारी विधानसभावार रिपोर्ट बनाकर दिल्ली लौट गए हैं। संघ की रिपोर्ट के आधार पर ही जरूरी हुआ तो कोई फेरबदल हो सकता है।
हाईकमान के निर्देश पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आए थे।
दोनों नेताओं ने काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों संग बैठक कर कार्यकर्ताओं में असंतोष के हालात पर रिपोर्ट ले गए थे। रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सौंप दी गई है।
अगले दिन शनिवार को संघ के पदाधिकारियों की एक टीम यहां आई। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने पार्टी के किसी भी पदाधिकारी से मुलाकात नहीं की। उन्होंने केवल संघ के बुद्धिजीवियों से बातचीत की। उन्होंने भी बैठक कर कार्यकर्ताओं के असंतोष की रिपोर्ट तैयार की और दिल्ली चले गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में पार्टी के दोनों नेताओं और संघ की रिपोर्ट का मिलान करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

दो दिन पूरे, दादा से किसी ने नहीं किया संपर्क
भाजपा विधायक श्याम देव राय चौधरी दादा
- फोटो : अमर उजाला
शहर दक्षिणी से सात बार के विधायक श्याम देव राय चौधरी दादा से रविवार शाम तक भाजपा की ओर से किसी ने भी संपर्क नहीं किया है।
टिकट कटने के बाद शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को दादा से मुलाकात की थी।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने दादा से दो दिन की मोहलत मांगी थी। प्रदेश अध्यक्ष ने दादा से कहा था कि उनके सम्मान का ख्याल पार्टी करेगी। इसके बाद दादा को फिर से उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
दादा ने कहा कि अभी तक को पार्टी की ओर से किसी ने संपर्क नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि मुझे फिर से टिकट दिए जाने की उम्मीद नहीं है। दादा ने फिर स्पष्ट किया- पार्टी का कार्यकर्ता पहले भी था और मरते दम तक रहूंगा। न किसी पार्टी में जाऊंगा न ही पार्टी का प्रचार करूंगा।