फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sangh samagam in kashi rss chief says that Swayamsevak work for nation

काशी में संघ समागमः संघ प्रमुख बोले- राष्ट्रहित में कार्य करें स्वयंसेवक

Fri, 16 Feb 2018 09:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 16 Feb 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
sangh samagam in kashi rss chief says that Swayamsevak work for nation
पूर्वीं उत्तर प्रदेश के चार प्रांतों संग अलग-अलग सत्रों में हुआ मंथन - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने शाखाओं को व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला बताते हुए स्वयंसेवकों से त्याग और समर्पण की भावना से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, संघ की शाखाओं में अलग-अलग कार्यक्रम के जरिए मानवीय मूल्यों से युक्त संस्कार स्थापित करते हैं, इसलिए यह कार्य सतत चलते रहना चाहिए।
विज्ञापन


 पांच दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को काशी पहुंचे संघ प्रमुख ने पहले दिन शुक्रवार को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। बैठक की शुरुआत दीप जलाकर और संगठन मंत्र के साथ की गई।
विज्ञापन


चारों प्रांतों के साथ अलग-अलग सत्रों में हुए मंथन में संघ प्रमुख ने कहा कि संस्कार युक्त स्वयंसेवकों का समाज उपयोगी कार्यों में नियोजन अगला महत्वपूर्ण कदम है। कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे अपनी-अपनी शाखाओं पर संस्कार निर्माण के लिए वातावरण तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के काशी, अवध, गोरक्ष और कानपुर प्रांत के जिला संचालक, जिला कार्यवाह और जिला प्रचारकों ने हिस्सा लिया। संघ प्रमुख ने सभी पदाधिकारियों को संघ की कार्ययोजना के बारे में बताया। फीडबैक लेकर मार्गदर्शन किया। 

sangh samagam in kashi rss chief says that Swayamsevak work for nation
काशी में संघ समागमः - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित केंद्रांचल पार्क में संघ प्रमुख ने सांध्यकालीन शाखा में भाग लिया। सभी स्वयंसेवकों के साथ ध्वज प्रणाम के साथ प्रार्थना की। इसके बाद शाखा में होने वाले खेल, योग, व्यायाम आदि का आयोजन हुआ। पथ संचलन और प्रदर्शन हुआ। गोल घेरा बनाकर, दौड़ आदि हुए। 

बुजुर्गों के व्यायाम के लिए कुर्सी की व्यवस्था की गई थी। 15 मिनट तक चली संघ की प्रार्थना के दौरान कुछ स्वयंसेवक धोती-कुर्ता, कुर्ता-पैजामा में भी मौजूद रहे। संघ प्रमुख कुर्ता-पैजामा के साथ शाखा स्थल पर पहुंचे थे। संघ प्रमुख के साथ शाखा में क्षेत्र संघ चालक देवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed