{"_id":"6198019ef8d1ce61b515aafe","slug":"sangeetanjali-given-to-kashi-s-daughter-manu-procession-took-out-varanasi-news-vns623510028","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी की बेटी मनु को दी संगीतांजलि, शोभायात्रा निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की बेटी मनु को दी संगीतांजलि, शोभायात्रा निकली
विज्ञापन
काशी की बेटी मनु की जयंती पर काशी के प्रबुद्धजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विख्यात संगीतकार सितार वादक पंडित देवब्रत मिश्र ने सितार पर वंदेमातरम की धुन प्रस्तुत कर संगीतांजलि दी। अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को अस्सी स्थित महारानी लक्ष्मी बाई की जन्मस्थली पर हुआ। विविध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विद्वानों ने विचार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता बैंकर त्रिलोक शुक्ला ने कहा कि अमृत महोत्सव के जरिये उन नायकों के बारे में अगली पीढ़ियों को बता पा रहे हैं जिन्होंने स्वतंत्रता में अपना बलिदान दिया। डा. ज्ञान प्रकाश मिश्र एवं दिनेश पाठक ने विचार व्यक्त किया। अंत में विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई जो दुर्गाकुंड में समाप्त हुई। अध्यक्षता प्रो. कविता शाह ने किया। इस मौके पर मोहिनी झंवर, बीएस सुब्रह्मण्यम मणि, भाऊ आचार्य तोड़पे, सीए आलोक मिश्र, राजमंगल पांडेय, सुबोध, ज्ञानेश्वर, हरीश वालिया, पवन शर्मा, जेपी सिंह, मांधाता मिश्र, गोविंद और जगन्नाथ ओझा शामिल रहे।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम वीरांगना रखने की मांग
वाराणसी। जागृति फाउंडेशन एवं महारानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थली स्मारक समिति के संयुक्त तत्वाधान में समारोह के मुख्य अतिथि संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विशंभर नाथ मिश्र, विशिष्ट अतिथि बीएचयू राजनीति शास्त्र विभाग के डीन प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्र ने महारानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने पीएम मोदी और सीएम योगी से वाराणसी से बुंदेलखंड को जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम बदलकर वीरांगना एक्सप्रेस रखने की मांग की। समारोह में प्रभुदत्त त्रिपाठी, हृदय नारायण मिश्र, राजेश मिश्र रहे।