यूपी : बालू माफियाओं का गुंडाराज, एसडीएम के वाहन पर किया पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में पुलिस की सख्ती पर भी गुंडाराज भारी पड़ रहा है। कुछ ऐसी ही वारदात देखने को मिली है चंदौली जिले में, जहां एसडीएम पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद एसडीएम के मुकदमे पर पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में ले लिया।
चंदौली के राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर गोधना हाईवे चौराहे के समीप रोड के किनारे एक वर्ष से बालू की अवैध मंडी संचालित हो रही है। यहां ओवरलोड वाहन आते हैं। दोपहर दो बजे एसडीएम कुमार हर्ष यहां पहुंचे।
गोधना चौराहा से आगे रेवा मोड़-बसंतु की मड़ई के समीप उन्होंने ओवरलोड वाहनों की जांच शुरू कर दी। किसी ने यह जानकारी बालू माफिया को दे दी। इस बीच मंडी संचालकों ने एसडीएम से विवाद कर लिया।
बात बढ़ी तो कुछ लोगों ने सरकारी वाहन पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे एसडीएम के वाहन का पीछे का शीशा टूट गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीएम ने वाहन से उतर कर जान बचाई और अलीनगर थाने को सूचना दी।
एसडीएम की सूचना पर अलीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एक ओवरलोड ट्रक सीज कर चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अलीनगर थाने में सात नामजद और 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसडीएम कुमार हर्ष ने बताया कि कुछ लोगों ने ओवरलोड वाहनों की जांच-पड़ताल में बाधा डालने के लिए वाहन पर पथराव किया है। इनके साथ ही बालू मंडी अवैध तरीके से संचालित करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।