{"_id":"66e12e70371d3575d9069684","slug":"sanatan-university-will-be-built-on-one-thousand-acres-in-kashi-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanatan University: काशी में एक हजार एकड़ में बनेगा सनातन विश्वविद्यालय, दी जाएगी 16 संस्कारों की शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanatan University: काशी में एक हजार एकड़ में बनेगा सनातन विश्वविद्यालय, दी जाएगी 16 संस्कारों की शिक्षा
Wed, 11 Sep 2024 11:15 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:15 AM IST
सार
वाराणसी में गुरुकुल शिक्षा, सनातन पद्धति और सोलह संस्कारों की शिक्षा देने के लिए सनातन विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। यहां मेडिकल, आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान की भी पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री आनंदम धाम पीठ वृंदावन के पीठाधीश्वर सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए वर्तमान शिक्षा पद्धति अभिशाप है। हमें सनातनी शिक्षा को दोबारा लाने की जरूरत है। इसे देखते हुए सनातन विश्वविद्यालय की परिकल्पना की गई है। काशी में एक हजार एकड़ में ये विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इस विश्वविद्यालय में आधुनिकता से हटकर वैदिक सनातनी, गुरुकुल और 16 संस्कारों की शिक्षा दी जाएगी। यहां प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च स्तर की शिक्षा की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
अकथा चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय में अक्षर ज्ञान के अलावा मेडिकल, आर्ट्स, कॉमर्स, आधुनिक विज्ञान की भी पढ़ाई होगी। ताकि, इस दिव्य शिक्षा पद्धति से राष्ट्र को बचाया जा सके।
विज्ञापन
रितेश्वर महाराज ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में 16 संस्कारों की शिक्षा दी जाएगी। इस विश्वविद्यालय को खोलने के लिए बनारस शहर से 40 से 50 किमी की परिधि में एक एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लॉर्ड मैकाले के शिक्षा पद्धति ने हमारे भारतीय व सनातनी शिक्षा पद्धति को खत्म कर अंग्रेजों की शिक्षा पद्धति लागू की गई। इससे भारतीय मानसिकता पूरी तरह से अंग्रेजी हो गई। स्कूलों में बच्चे शिक्षित तो हो रहे हैं, लेकिन वह सिर्फ अर्थ संचय तक ही सीमित हैं। सनातन संस्कृति को बचाने के लिए आमजन को भी इस मुहिम से जुड़ना होगा। रितेश्वर महाराज ने कहा कि देश में बदलाव की जरूरत है। सरकार इसके लिए आगे आए।