{"_id":"5c167cb5bdec225b565dea81","slug":"sanatan-kumbh-in-ballia-saints-says-about-ram-mandir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: सनातन कुंभ में संतों ने किया आह्वान, मंदिर निर्माण को अध्यादेश लाए केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: सनातन कुंभ में संतों ने किया आह्वान, मंदिर निर्माण को अध्यादेश लाए केंद्र सरकार
Sun, 16 Dec 2018 09:56 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
बलिया में सनातन कुंभ में जुटे संत व कई राजनीतिक दिग्गज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के छोड़हर स्थित राम जानकी मंदिर में रविवार को सनातन कुंभ का आयोजन किया गया। इसमें अयोध्या एवं काशी से आए संतों ने सनातन धर्म की विस्तृत व्याख्या की। देश की एकता के साथ अयोध्या में मंदिर बनाने पर बल दिया गया। सनातन कुंभ का उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन धर्म में सहिष्णुता है।
इसका पालन कर ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। ब्रह्मचारी ने केंद्र सरकार से राम मंदिर के निर्माण के लिए अध्यादेश लाने की मांग की। कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। इस पर बेवजह राजनीति नहीं होनी चाहिए।
कहा, सनातन धर्म ने हमें विनम्रता सिखाई है। जब जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली में स्मारक है, पूर्व पीएम चंद्रशेखर की यादों को इब्राहिमपट्टी में संजोया गया है तो फिर भगवान राम की जन्मस्थली पर मंदिर बनने में लोगों को आपत्ति क्यों। उन्होंने रामायण की चर्चा करते हुए कहा कि जब राम का वनवास हुआ तो उनकी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण उनके साथ वन चले गए तो लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला ने 14 वर्ष तक लक्ष्मणजी की प्रतीक्षा दीप जलाकर समय व्यतीत किया।
विज्ञापन
इतना त्याग सनातन धर्म को छोड़कर किसी अन्य धर्म में हो तो बताएं। सनातन कुंभ का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी ई. अजय मिश्रा, महंत रामगोपाल दास सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

पशुधन मंत्री ने दिया गो सेवा व संवर्धन पर जोर
पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सनातन धर्म के मूल में स्थापित गो सेवा व संवर्धन पर भी विशेष जोर दिया। कहा कि सभी पशु चिकित्सालयों में वर्गीकृत वीर्य रखा गया है। जिससे कि गाय की अच्छी नस्ल पैदा कराई जाए। कहा कि प्रकृति के खिलाफ बस एक काम किया है। जिसमें मैंने नंदी को खुला छोड़ने पर नकेल कसने का निर्देश दिया है। ऐसे में गांवों में सांड़ की बढ़ोत्तरी को रोकने के लिए आप भी जहां शिविर लगे, वहां पर जाकर खुद पहल करते हुए ऐसे बछड़ों का इलाज करवा दें। जिससे कि आम जनता को ये मारकर घायल न करें।
सनातन कुंभ का प्रति वर्ष होगा आयोजन
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्रति वर्ष सनातन कुंभ का आयोजन बलिया में किया जाएगा जिसमें देश भर के साधु-संतों को आमंत्रण दिया जाएगा। युवाओं को सनातन धर्म के सिद्धांतों को मानना चाहिए।
ई. अजय मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म ही भारत की पूंजी है। आजीवन सनातन धर्म के प्रचार के लिए कार्य करूंगा। संतों का आशीर्वाद मिलेगा तो बलिया में एक वेद विद्यालय खोलूंगा। सनातन कुंभ में विषय प्रवेश अयोध्या मणि रामदास छावनी के प्रतिनिधि महंत रामगोपाल दास ने कराया। सनातन कुंभ को अमेरिका से आए अनंत आनंद दास ने भी संबोधित किया।

धर्म हमें जीने का राह दिखाता है
सनातन कुंभ के समापन सत्र को संबोधित करते हुए भारत सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं सांसद डॉ. सीपी ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म हमें जीने का राह दिखाता है। राम मंदिर बनना चाहिए। कुछ सौ साल पहले राम मंदिर को तोड़ा गया। राम मंदिर तोड़ने के साक्ष्य पाए गए हैं। मंदिर बनाने से पीछे नहीं हटना चाहिए। कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं रोहित सिंह के साथ कई बार अयोध्या गया। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बलिया विभूति पुरस्कार से रामजानकी मंदिर के संस्थापक केशव मिश्रा को सम्मानित किया। श्री बघेल ने वरिष्ठ साहित्यकार डा. जनार्दन राय को बलिया गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया।