{"_id":"60f72c058ebc3e72f86dfcbb","slug":"sampurnanand-university-s-annual-examinations-will-be-held-at-338-centers-varanasi-news-vns601574937","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की 338 केंद्रों पर होगीं वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की 338 केंद्रों पर होगीं वार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्री-आचार्य की परीक्षाएं तीन अगस्त से दो पालियों में शुरू होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से 26,500 परीक्षार्थियों के लिए देश में 338 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। केंद्रों की प्रस्तावित सूची वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। ज्यादातर महाविद्यालय के परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र की सुविधा दी गई है।
शास्त्री द्वितीय वर्ष व आचार्य द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक होगी। जबकि दोपहर दो बजे से 3.30 बजे तक द्वितीय पाली में शास्त्री तृतीय तथा आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। प्रदेश में 304 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पूर्वांचल के वाराणसी सहित दस जिलों में 110 केंद्र शामिल हैं। सर्वाधिक 33-33 केंद्र वाराणसी व बलिया में है। वहीं एक केंद्र सोनभद्र में बनाया गया है। जबिक उत्तर प्रदेश के बाहर 34 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश में एक साथ परीक्षाएं कराई जाएंगी।
दस जिलों में 110 केंद्र
वाराणसी 33
चंदौली 09
भदोही 06
मीरजापुर 03
जौनपुर 33
गाजीपुर 03
आजमगढ़ 10
मऊ 05
सोनभद्र 01
बलिया 16