फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand Sanskrit University will now have to pay 100 times more fees for film shooting

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अब फिल्म शूटिंग के लिए देना होगा पूर्व से 100 गुना ज्यादा शुल्क

Fri, 26 Mar 2021 10:35 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 26 Mar 2021 10:35 PM IST
सार

  • विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक में हुआ फैसला
  • अंकपत्रों की दूसरी प्रति के लिए देना होगा पांच गुना शुल्क

विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit University will now have to pay 100 times more fees for film shooting
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शुक्रवार को वित्त समिति में घाटे का बजट पेश किया। वहीं, अंकपत्रों की द्वितीय प्रति लेने में छात्रों को पांच गुना बढ़ा हुआ शुल्क देना होगा। वहीं महाविद्यालय सत्यापन शुल्क में भी पांच गुना बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल की अध्यक्षता में वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। महाविद्यालय सत्यापन शुल्क को दो सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया। अब महाविद्यालयों को सत्यापन के लिए पांच गुना अधिक शुल्क जमा करना होगा। 
विज्ञापन


अंकपत्रों की द्वितीय प्रति के लिए 100 रुपये की जगह 500 रुपये तथा उपाधिपत्र की द्वितीय प्रति के लिए 300 की जगह 500 रुपया शुल्क देना होगा। परिसर में फिल्म की शूटिंग के शुल्क में 100 गुना की बढ़ोतरी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में फिल्म की शूटिंग का शुल्क पांच हजार से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किए गए हैं। वहीं शताब्दी भवन की बुकिंग को 75 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। इसके अलावा सफाई व बिजली के लिए अतिरिक्त पांच हजार रुपये जमा कराने होंगे। हालांकि विश्वविद्यालय अधिकारी और कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी से मुक्त रखा गया है। 

आगामी सत्र में 26 करोड़ 95 लाख 49 हजार 837 रुपये के घाटे का बजट पेश किया गया। वित्त समिति ने विश्वविद्यालय की आय छह करोड़ तीन लाख 26 हजार, शासन से प्राप्त 27 करोड़ छह लाख 63 हजार और निजी स्त्रोत से आय 37 लाख 60 हजार का बजट पेश किया। विश्वविद्यालय की कुल आय 33 करोड़ 47 लाख 49 हजार 740 रुपये तथा कुल व्यय 60 करोड़ 42 लाख 99 हजार 577 रुपये दर्शाई गई है। इस दौरान वित्त अधिकारी, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed