फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand sanskrit university student union leader protest against deputy CM

संपूर्णानंद संस्कृत विविः डिप्टी सीएम के विरोध में मंच से ही महामंत्री ने शुरू कर दी नारेबाजी

Sun, 08 Apr 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 08 Apr 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
Sampurnanand sanskrit university student union leader protest against deputy CM
एनएसयूआई कार्यकर्त्ता व छात्र संध के महामंत्री लालता प्रसाद मिश्रा को गिरफ्तार करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में रविवार को जमकर हंगामा हुआ। विश्वविद्यालय में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के दौरान छात्रसंघ महामंत्री लालता प्रसाद मिश्र ने मंच से ही डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और छात्रसंघ उद्घाटन के विरोध में नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


महामंत्री के विरोध से सुरक्षाकर्मियों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महामंत्री को हिरासत में ले लिया। छात्रों का कहना था कि जब एक बार छात्रसंघ का उद्घाटन हो चुका है तो फिर इसे दोबारा कराने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन


6 अप्रैल को पूर्व विधायक अजय राय ने छात्रसंघ का उद्धघाटन किया था। उद्घाटन के लिए पहले कुलपति ने स्वीकृति प्रदान की और बाद में दूसरे पक्ष के छात्रों को उद्घाटन की स्वीकृति दे दी थी। इसके कारण विपक्षी छात्रों ने छात्रसंघ के महामंत्री की पिटाई भी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोजक डॉ. अखिलेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों के अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों का इसी तरह मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। पुलिस हिरासत से छूटने पर पूर्व विधायक अजय राय ने माला पहनाकर स्वागत किया।

बेराजगार नहीं रहेगा संस्कृत पढ़ने वाला

Sampurnanand sanskrit university student union leader protest against deputy CM
छात्र संध भवन का फीता काटकर उद्घाटन करते उप मुख्य मंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले छात्रसंघ उद्घाटन के दौरान डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि संस्कृत पढ़ने वाला बेरोजगार नहीं होगा। उसके लिए प्रदेश सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक मशीन, वाईफाई, रिक्त पदों पर नियुक्तियां और वेतन विसंगतियों को दूर किया जाएगा। मेरा प्रयास होगा कि यह संस्कृत विश्वविद्यालय पूरी दुनिया में अपने कार्य के कारण जाना जाए।

छात्र राजनीति की दिशा बदलें और अपराधियों का प्रवेश शिक्षा परिसर में प्रतिबंधित हो। मेरा यह भी प्रयास होगा की अगले वर्ष से सारे विश्वविद्यालयों की परीक्षा एक साथ हो और सभी के सत्र नियमित हों। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने कहा कि यह अवसर छात्रों के गौरव का है।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वरपुरी, श्रीप्रकाश द्विवेदी, रविंद्र जायसवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष ब्रजेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, महामंत्री लालता प्रसाद एवं पुस्तकालय मंत्री अखिलेश्वर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। इसके पूर्व डिप्टी सीएम ने काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed