फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand Sanskrit University Shastri students get scholarship of 2400 and Acharya students three thousand

संपूर्णानंद संस्कृत विवि : शास्त्री के छात्रों को 2400 और आचार्य वालों को 3 हजार की छात्रवृत्ति मिलेगी

Tue, 22 Oct 2024 03:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 03:50 PM IST
सार

Varanasi News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को लेकर शास्त्री और आचार्य के विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। शासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को आदेश भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit University Shastri students get scholarship of 2400 and Acharya students three thousand
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय के शास्त्री व आचार्य के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि शासन के पत्र के सापेक्ष छात्र-छात्राओं को संस्कृत विद्यार्थी योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जाएगी। शास्त्री के विद्यार्थियों को 2400 रुपये सालाना और आचार्य के विद्यार्थियों को 3000 रुपये मिलेंगे। छात्रवृत्ति के लिए यथाशीघ्र आवेदन का निर्देश दिया गया है। शासन के आदेश पर लागू योजना के अंतर्गत प्रदेश में संचालित संस्कृत महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अलावा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्री एवं आचार्य के छात्र-छात्राओं को भी लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं अपने-अपने विभाग से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विभाग में यथाशीघ्र जमा कर सकते हैं। आवश्यक दिशा-निर्देश विभाग दिए जाएंगे। कुलसचिव ने बताया कि यह योजना संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उम्मीद है कि इससे विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को लाभ होगा। छात्र-छात्राएं अपने विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed