फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand Sanskrit University: Shastri and Acharya examinations from today, 343 centers created

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय:शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं आज से, बनाए गए 343 केंद्र

Tue, 25 Jun 2024 05:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit University: Shastri and Acharya examinations from today, 343 centers created
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री और आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 जून से देश भर में होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के लिए 343 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने परीक्षा की विश्वसनीयता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए हर जिले के जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा है। परीक्षा के लिए परीक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है ताकि कहीं भी कोई समस्या आए तो उसका समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर की शास्त्री द्वितीय व तृतीय खंड, शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय सेमेस्टर सत्र और आचार्य द्वितीय सेमेस्टर, चतुर्थ सेमेस्टर की संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैक/श्रेणी सुधार और एक विषयक परीक्षा दो पाली में होगी। विश्वविद्यालय परिसर के परीक्षा केंद्र पर 2125 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली की परीक्षाएं सुबह 8 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक चलेंगी। इस पाली में 1225 छात्र/छात्राएं शामिल होंगे। वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षाएं अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगी और परीक्षा में 900 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. मिश्र ने बताया कि आचार्य द्वितीय सेमेस्टर के 315 विश्वविद्यालय परिसर के छात्रों का परीक्षा केंद्र पाणिनी भवन बनाया गया है।
विज्ञापन

---
विश्वविद्यालय परिसर की परीक्षा के लिए लगाया पुलिस बल
विनयाधिकारी प्रो. दिनेश कुमार गर्ग ने बताया कि 25 जून से पूरे देश भर में शास्त्री/आचार्य के सेमेस्टर की परीक्षाओं के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर की परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी हो उसके लिए जिला अधिकारी व संबंधित थाने से पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही परिसर की परीक्षा को सुचारू रूप से और पारदर्शिता पूर्ण कराने के लिए उड़ाका दल का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed