फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand Sanskrit University Path cleared for admission to colleges outside state

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: प्रदेश से बाहर के महाविद्यालयों में प्रवेश का रास्ता खुला, 10 तक मौका

Sat, 03 Oct 2026 10:53 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 03 Oct 2026 10:53 AM IST
सार

उच्च स्तर पर आचार्य पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी विश्वविद्यालय की निर्धारित ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से की जाएगी। 

विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit University Path cleared for admission to colleges outside state
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के साथ उत्तर प्रदेश की सीमा से बाहर स्थित सीमांत प्रादेशिक महाविद्यालयों में भी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर निर्धारित की है। इससे प्रथमा, पूर्व मध्यमा प्रथम और द्वितीय व शास्त्री पंचम सेमेस्टर में प्रवेश का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार माध्यम (प्रथमा), पूर्व मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय तथा शास्त्री स्तर की कक्षाओं में प्रवेश की जानकारी दी गई है। इसके अलावा शास्त्री पंचम सेमेस्टर (सत्र 2024-27) के विद्यार्थियों के लिए भी ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की व्यवस्था की गई है। उच्च स्तर पर आचार्य पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी विश्वविद्यालय की निर्धारित ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से की जाएगी। 
विज्ञापन


वेबसाइट पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन
अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की ऑनलाइन व्यवस्था पर आवेदन करना होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ‘प्रवेश सत्र 2026-2027’ विकल्प उपलब्ध कराया गया है। विद्यार्थियों को संबंधित पाठ्यक्रम और विषय का चयन करते हुए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों को भी पूरी करनी होगी ऑनलाइन प्रक्रिया विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और सीमांत प्रादेशिक महाविद्यालयों को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 


कॉलेजों को प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने के साथ प्रवेश आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना होगा। इसके बाद पोर्टल लॉगिन के माध्यम से प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रवेश-सूची निकालनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed