फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand Sanskrit University Guard assaulted for stopping him from entering campus

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: परिसर में घुसने से रोकने पर गार्ड के साथ मारपीट, दबंगों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 08 Apr 2024 05:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Apr 2024 05:37 PM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में घुसने से रोकने पर दबंगों ने गार्ड के साथ मारपीट की। इस दौरान एक युवक को पकड़कर सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंप दिया। अन्य दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit University Guard assaulted for stopping him from entering campus
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने से मना करने पर बाइक सवार तीन युवकों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से जगतगंज निवासी शुभम साहनी को पकड़ कर नाटीइमली चौकी की पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो अन्य भाग निकले। 

विज्ञापन


प्रकरण को लेकर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर की तहरीर के आधार पर चेतगंज थाने में शुभम साहनी और उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार गर्ग के अनुसार विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मी सूर्यकांत खरवार और सुनील सिंह तैनात थे। बाइक सवार तीन युवक विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने लगे तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका। इस पर तीनों सुरक्षा कर्मियों से उलझ गए। तीनों ने सूर्यकांत खरवार के सिर में लोहे के कड़ा से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed