{"_id":"681907bb0fa35ac07707c0e3","slug":"sampurnanand-sanskrit-university-answer-sheets-of-shastri-semester-examination-will-be-submitted-from-today-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: आज से जमा होंगी शास्त्री की सेमेस्टर परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: आज से जमा होंगी शास्त्री की सेमेस्टर परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं
Tue, 06 May 2025 09:27 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 06 May 2025 09:27 AM IST
सार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शास्त्री की सेमेस्टर परीक्षा में 605 महाविद्यालयों के 14 हजार से अधिक छात्र शामिल थे। वहीं शास्त्री प्रथम व पंचम सेमेस्टर परीक्षा के लिए देश भर में 346 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री की प्रथम और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म होने के बाद मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देश और प्रदेश के संबद्ध महाविद्यालयों की उत्तर पुस्तिकाएं छह मई से विश्वविद्यालय में जमा होंगी। पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार, देश में 346 परीक्षा केंद्र बने थे।
विज्ञापन
चार मई तक 605 महाविद्यालयों के 14 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि सात मई तक उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई जाएंगी। केंद्रों को अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। वाराणसी की उत्तर पुस्तिकाएं दोनों दिन जमा होंगी।
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिका जमा करने की तारीख
छह मई -वाराणसी, संत रविदास नगर, चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी,गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, मऊ, आजमगढ़, संत कबीरनगर सात मई-आंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती, देवरिया, लखनऊ, एटा, इटावा, औरैया, महाराजगंज, फतेहपुर, बरेली, सीतापुर, मेरठ, हरदोई, उन्नाव, कानपुर, चित्रकूट, झांसी, बांदा, जालौन, बहराईच, शाहजहांपुर, रायबरेली,मैनपुरी, हाथरस, बुलंदशहर, सहारनपुर, हमीरपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अलीगढ़, बागपत, गाजियाबाद, कन्नौज, महोबा, बदायूं, फिरोजाबाद, सोनभद्र, गोंडा, बलरामपुर, मथुरा, पीलीभीत, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू कश्मीर की उत्तरपुस्तिकाएं जमा होंगी।
विज्ञापन