फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand sanskrit university 36th convocation ceremony

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह, इतने छात्रों को मिलेंगी उपाधियां

Tue, 16 Oct 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 16 Oct 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
Sampurnanand sanskrit university 36th convocation ceremony
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दो नवंबर को आयोजित 36वें दीक्षांत समारोह में इस बार 24691 छात्रों को उपाधियां वितरित की जाएंगी। इसके अलावा शास्त्री, आचार्य सहित अन्य पाठ्यक्रमों में 35 मेधावियों में कुल 58 पदक बांटे जाएंगे। पिछले साल की तरह इस साल भी परिधान में छात्रों के लिए धोती-कुर्ता, छात्राओं को साड़ी-दुपट्टा और टोपी पहनकर आना होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में समारोह को लेकर अलग-अलग समितियों के गठन के बाद अब प्रभारी कुलसचिव शमीम अहमद की ओर से पदक, उपाधि पाने वालों की सूची भी जारी कर दी गई। कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने बताया कि इस साल दी जाने वाली कुल 24691 उपाधियों में शास्त्री से सर्वाधिक 14991, आचार्य 7933 और शिक्षाशास्त्री 260, पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान स्नातकोत्तर में 50, ग्रंथालय सूचना विज्ञान शास्त्री 33 और विद्यावारिधी में 13 छात्रों को उपाधियां दी जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा मध्यमा 101, पूर्व मध्यमा 672, उत्तर मध्यमा 589, पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान स्नातकोत्तर डिप्लोमा 20, संस्कृत प्रमाणपत्रीय में दो छात्र शामिल हैं। बताया कि समारोह में जिन 35 मेधावियों में 58 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, उसमें 5 छात्राएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित छात्र विश्वविद्यालय शुल्क काउंटर पर 250 रुपये जमा कर दीक्षांत का परिधान प्राप्त कर सकते हैं। कुलपति ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि कविगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय नागपुर की पूर्व कुलपति और यूजीसी की सदस्य प्रो. उमा चंद्रशेखर वैद्य होंगी। अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे। 

तिब्बती संस्थान में दीक्षांत 24 को

। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ का 15वां दीक्षांत समारोह 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। संस्थान के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर एम चंद्र सिंह ने बताया कि समारोह में 2012 से लेकर 2018 तक के उत्तीर्ण छात्रों को उपाधियां दी जाएंगी। समारोह की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed