फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sampurnanad sankrit university VC Bihari Lal Sharma honoured with Kashi Ratna

UP: काशी रत्न से सम्मानित हुए वीसी प्रो. बिहारी लाल, बोले- सभी भाषाओं की जननी है संस्कृत, इसका संरक्षण जरूरी

Wed, 29 May 2024 08:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 29 May 2024 08:33 PM IST
सार

Varanasi News: कार्यक्रम के दौरान 29वीं दृष्टि पत्रिका, रिश्तों का एहसास और प्रणाम पर्यटन का लोकार्पण किया गया। कवियों ने काव्यपाठ कर कविता के माध्यम से एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की अपील की। 

विज्ञापन
sampurnanad sankrit university VC Bihari Lal Sharma honoured with Kashi Ratna
कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्राे. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि सभी भाषाओं की जननी संस्कृत है और इन भाषाओं में हिंदी सर्वोच्च भाषा है। भाषाएं एक दूसरे से जोड़ने का माध्यम हैं। जिन देशों ने अपनी भाषा में काम किया वह आज बहुत आगे हैं। प्रत्येक देश को अपनी मातृ-भाषा का विकास करना चाहिए।

विज्ञापन


वह बुधवार को पाणिनी सभागार में इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएजे) व सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी राष्ट्र के विकास में हिंदी का योगदान को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि केंद्रीय संचार ब्यूरो के माध्यम अधिकारी गोपाल राय ने कहा कि आज हिंदी का विकास तेजी हो रहा है, सरकार भी इसको आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। प्रो. राजनाथ ने स्वागत भाषण, विषय प्रवर्तन प्रो. शैलेश कुमार मिश्र एवं संचालन डॉ. कैलाश सिंह विकास व चक्रवर्ती विजय नावड़ एवं धन्यवाद प्रकाश सत्य नारायण द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक मोती लाल गुप्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कुलपति समेत 13 लोगों को काशी रत्न और नौ को शान ए काशी से सम्मानित किया गया। इस दौरान सत्य नारायण द्विवेदी, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, कोमल सिंह, डॉ. आनंद लाल राय, जियाउद्दीन फारूकी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed