फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samnegat bridge next year

सामनेघाट पुल अब अगले साल

Mon, 07 Sep 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 07 Sep 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Samnegat bridge next year
गर्डर गंगा में डूब जाने की वजह से सामनेघाट पुल का काम पूरा होने में चार महीने की देर लगेगी। पुल पर यातायात अब दिसंबर के बजाय अगले साल अप्रैल से शुरू हो पाएगा। ये बातें लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहीं। शुक्रवार की रात पुल के निर्माण कार्य के दौरान तीन स्टील गर्डर गिरने की घटना के बाद वे रविवार को मौका मुआयना करने पहुंचे थे। उन्होंने घटना को हादसा बताया और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे काम में बाधा आई है। घटना का पूरा हाल जानने के  बाद उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि गर्डर रखने में चूक हुई, जिसके चलते यह हादसा हो गया। इसकी वजह से पिलर नंबर सात और नौ का कुछ हिस्सा भी टूट गया है। अब इसे दोबारा बनाना होगा। इस वजह से काम में देर होगी। इस पर मंत्री ने कहा कि मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी। इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अधिकारी जब हादसे से हुए नुकसान और स्टील गर्डर की सही कीमत नहीं बता पाए तो राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बाद में बताया कि हादसे में एक गर्डर टूट गया है, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये है। इसके अलावा अन्य दो गर्डरों को गंगा से निकाल लिया जाएगा। सुरेंद्र पटेल ने गर्डर का काम देख रही सिकंदराबाद की ग्लोबल स्टील कंपनी के प्रतिनिधि सुरेश कुमार और सेतु निगम के अधिकारियों से कहा कि काम सतर्कता के साथ किया जाए और गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। गर्डर पानी से निकालने के बजाय नया गर्डर लाया जाए ताकि तेजी से काम पूरा किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने चौकाघाट से लहरतारा तक फोर लेन फ्लाईओवर के विस्तार का काम भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed