फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   samajwadi partyi sp leader killed gun shot dead in sonbhadra up

यूपी: सोनभद्र में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, सीने पर किए दो फायर

Tue, 15 Dec 2020 12:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 15 Dec 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
samajwadi partyi sp leader killed gun shot dead in sonbhadra up
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोग और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजन जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतक के सीने में दो गोलियां मारी गई हैं।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव के पास राम भुवन यादव(42) मंगलवार को सुबह मृत अवस्था में मिले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को जिला अस्पताल ले गई। सुबह से जिला अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। एएसपी नक्सल राजीव सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल अन्जनी कुमार राय पहुंच गए।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी रामभुवन यादव वर्तमान में सदर कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव के पास रहते थे। वो कुछ दिन पहले ठेकेदारी के कार्य के सिलसिले में मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में गए थे। सोमवार की रात करीब एक बजे उरमौरा के पास सड़क किनारे मृत अवस्था में मिले। उनके सीने में दो गोली लगी हुई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मुख्यालय ओपी सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से आजमगढ़ का निवासी था। सुकृत में एक क्रशर स्टोन से जुड़ कर गिट्टी आदि की ठेकेदारी करता था। उन्होंने कहा कि मृतक आजमगढ़ के एक बड़े सपा नेता का करीबी जरूर था, लेकिन सपा का नेता या कार्यकर्ता नहीं था। वह अभी कुछ दिन पहले ही 307 के एक मामले में बेल पर था।

एसपी ने कहा कि पुलिस की पड़ताल में ये बात सामने आ रही है कि उसकी हत्या कहीं और कर शव को उरमौरा स्थिति ढाबा के पास उसी के वाहन में छोड़ दिया गया। उसके सीने पर दो गोली के निशान हैं। एएसपी ने दावा किया कि अब तक की पड़ताल में पुलिस हत्यारोपियों के करीब पहुंच चुकी है। इस मामले का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed