फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party win ghazipur district panchyat election

गाजीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा का बजा डंका

Tue, 22 Aug 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 22 Aug 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party win ghazipur district panchyat election
सपा की आशा ने जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर जमाया कब्जा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गाजीपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिएमंगलवार को मतदान कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच दिन में 11 बजे से शुरू हुए मतदान में जिला पंचायत के 67 सदस्यों ने जोर आजमाइश कर रहे दो उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला किया।

गहमागहमी के बीच तीन बजे मतदान संपन्न हुआ। इसके बाद मतों की गणना कराई गई। घोषित नतीजों के अनुसार समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी आशा यादव ने एकतरफा जीत मिली। वह धर्मदेव को 58-9 के अंतर से पराजित कर इस प्रतिष्ठापरक सीट पर अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी की जीत से कार्यकर्ता एवं समर्थक गदगद थे।  कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में चुनाव कराया गया।  सपा से निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डा. विरेंद्र यादव ने विधानसभा चुनाव में जंगीपुर से विधायक निर्वाचित होने के बाद इस पद से त्याग पत्र दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इस पद के लिए उपचुनाव कराया गया। इस उपचुनाव में दो प्रत्याशी सपा की ओर से आशा यादव तथा निर्दल धर्मदेव यादव आमने-सामने थे। दिन में 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में मतदान शुरू हुआ।

मतदान स्थल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। निर्धारित अवधि तीन बजे तक दोनों उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जिला पंचायत के 67 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग कर किया।

तीन बजे के बाद मतगणना कराई गई। घोषित किए गए नतीजों के अनुसार आसान मुकाबले में सपा प्रत्याशी आशा यादव बाजी मारने में सफल रहीं। उन्हें 58 मत मिले जबकि धर्मदेव यादव को नौ मत मिले।

परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव को प्रमाणपत्र प्रदान किया। 
 

जीत मिलते ही जश्न में डूब गए सपाजन

samajwadi party win ghazipur district panchyat election
गाजीपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के बाजी मारते ही पार्टी के कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़े। उपचुनाव में जीत के जश्न में डूबे उत्साहित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने समर्थन में जमकर नारेबाजी की। पुष्प वर्षा कर अपनी खुशी का इजहार किया। सपा के कार्यकर्ता जीत के प्रति सुबह से ही आश्वस्त नजर आ रहे थे। जीत के अंतर को लेकर उनमें चर्चा बनी रही। 

चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान स्थल के आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। जांच-पड़ताल के बाद ही मतदाताओं को अंदर जाने दिया जा रहा था। कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले कई स्थानों पर बैरीकेटिंग की गई थी। इसके चलते उस ओर आने-जाने वालों को घूमकर आना-जाना पड़ा। इस कारण  उन्हें परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed