{"_id":"5fb8eda16b1ca7498f3f34b1","slug":"samajwadi-party-state-president-meet-dead-man-family-akhilesh-yadav-spoke-with-family-members-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के परिजनों से मिले सपा के प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश यादव ने फोन पर परिजनों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक के परिजनों से मिले सपा के प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश यादव ने फोन पर परिजनों से की बात
Sat, 21 Nov 2020 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 21 Nov 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सपा नेता सुरेश यादव के भाई व पूर्व ग्राम प्रधान राजेश यादव की शुक्रवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार की सुबह सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अनगढ़ रोड स्थित उनके भाई के आवास पर पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मृतक के पुत्र शिवपाल से फोन पर बातचीत की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके परिवार के साथ पूरी तरह से खड़ी है। जो भी मदद होगी की जाएगी।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के हर्दी गांव निवासी राजेश यादव(42) की शुक्रवार को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वे स्कूटी से ढाबा से घर लौटने के दौरान लघुशंका कर रहे थे।
विज्ञापन