फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi party Star Campaigner will visit varanasi for fight BJP

निकाय चुनाव में भाजपा से मुकाबले को सपा के स्टार नेता संभालेंगे मोर्चा

Sat, 18 Nov 2017 01:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 18 Nov 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party Star Campaigner will visit varanasi for fight BJP
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए सपा के स्टार नेता मोर्चा संभालेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन


आने के बाद उन्होंने करीब एक घंटे तक पार्टी के पदाधिकारियों एवं मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के साथ करीब एक घंटे तक बैठक कर प्रचार अभियान के बारे में जानकारी ली। वह नरिया, सुंदरपुर, लंका के इलाकों में प्रचार के सिलसिले में भी गए।
विज्ञापन


शनिवार को वह जिले में एक सभी करेंगे। इसके बाद अहमद असहन, धर्मेंद्र यादव और समेत नेताओं के आने का भी कार्यक्रम है। अखिलेश यादव के भी 22 नवंबर को आने की चर्चा है लेकिन अभी प्रदेश नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने प्रदेश नेतृत्व से चुनाव प्रचार के  लिए स्टार प्रचारकों की मांग की गई है। प्रदेश नेतृत्व ने अखिलेश यादव और आजम खान को छोड़कर किसी भी नेता का कार्यक्रम मांगने की अनुमति दी है।

पार्टी ने डिंपल यादव, रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र यादव , नरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र यादव, इंद्रजीत सरोज समेत नेताओं की मांग की है। नरेश उत्तम के आने के साथ ही स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

'भाजपा की सरकार ने सिर्फ धोखा दिया'

Samajwadi party Star Campaigner will visit varanasi for fight BJP
बीजेपी - फोटो : SELF
सपा की चुनाव संचालन समिति एवं पार्टी पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के मौलबी बाग स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर हुई। चुनाव प्रभारी चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी शहर की सड़कों की हालत बेहद खस्ताहाल है।

पूरे दिन शहर जाम रहता है और सीवर की समस्या वर्षों से जस की तस बनी हुई है। सपा की लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है और दूसरे दलों में सेंधमारी कर रही है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, केपी यादव ने कहा कि वरुणा कारीडोर के विकास को रोककर भाजपा सरकार अच्छे दिनों की याद दिला रही है।

मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता ने कहा कि नगर निगम में भाजपा पिछले 22 सालों से काबिज है लेकिन स्वच्छ काशी, सुंदर काशी के सपने का साकार नहीं कर पाई है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव और संचालन महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed