{"_id":"59a6e8754f1c1b1b278b4929","slug":"samajwadi-party-shows-power-in-purvanchal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहादत दिवस के बहाने समाजवादी पार्टी ने पूर्वांचल में दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहादत दिवस के बहाने समाजवादी पार्टी ने पूर्वांचल में दिखाई ताकत
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल के कई जनपदों से पहुंचे सपा नेता और कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के नत्थूपुर गांव में बुधवार को भले ही कार्यक्रम शहादत दिवस का था लेकिन सपा ने इसके बहाने पूर्वांचल में विपक्षियों को अपनी ताकत का एहसास कराया। पूरी तरह से राजनीतिक रूप में रंगे कार्यक्रम में सपा नेताओं ने शहीद रामसमुझ यादव पर कम लेकिन मोदी के साथ ही योगी पर ज्यादा निशाना साधा।
आजमगढ़ को सपा का गढ़ ऐसे ही नहीं कहा जाता हैयह बात बुधवार को सगड़ी तहसील के नत्थूपुर गांव में शहादत दिवस कार्यक्रम के अवसर पर देखने को भी मिली। इसमें शामिल होने के लिए जनपद के साथ ही जौनपुर, बनारस, गाजीपुर, मऊ, बलिया, अंबेडकर नगर, गोरखपुर आदि जनपदों से नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।
भले ही कार्यक्रम एक शहीद की शहादत दिवस का था लेकिन यह पूरी तरह से राजनीतिक रूप ले चुका था। सपा के नेताओं ने इस दौरान मंच से लोगों को संबोधित किया। संबोधन के दौरान सपा नेता शहीद को कम याद किए लेकिन मोदी और योगी उनके पूरे भाषण के दौरान निशाने पर रहे।
विज्ञापन
हर नेता का संबोधन शहीदों को याद करते होता लेकिन इसका समापन केंद्र और प्रदेश की सरकार पर हमले के साथ होता। सभी ने केंद्र और प्रदेश की सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। सबका कहना था कि लोगों को सपने दिखाकर सत्ता हासिल तो कर लिया लेकिन लोगों से किया वादा पूरा नहीं कर सके।
जबकि सपा सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किए वह पूरे कर दिखाए। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 40 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। वह भी सिर्फ पांच मिनट ही शहीदों को दे सके।
इसके बाद वह भी सीधे मोदी और योगी पर निशाना साधते नजर आए। शहादत दिवस के बहाने सपा ने विपक्षियों को अपनी ताकत का एहसास कराया।

अच्छे दिन और न्यू इंडिया में क्या फर्क ..???
आजमगढ़ में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने जहां समाजवादी योजनाओं का बखान किया वहीं, इसे बंद करने पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया।
आजमगढ़ के साथ ही आसपास के जिलों से पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 102 और 108 एंबुलेंस सेवा को सपा सरकार की देन बताया।
कहा कि सत्ता में रहते हुए हमने मेडिकल कालेज खोले, अंडर ग्राउंड बिजली की व्यवस्था कराई, लेकिन आज हमारे कामों पर ही अंगुली उठाई जा रही है। केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा कि अच्छे दिन और न्यू इंडिया में क्या फर्क है।
देश का विकास तब होगा जब युवाओं और किसानों का विकास होगा, लेकिन सरकार इन्हें बेवकूफ बना रही है। भाजपा सपने दिखा रही है और लोग भरोसा कर रहे हैं। किसानों से पूछा कि केंद्र ने आय दोगुनी करने की बात कही थी। सरकार बने तीन साल हो गए क्या दोगुनी हुई।

‘प्रसाद’ देकर तोड़ रहे हमारे एमएलसी
आजमगढ़ में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रसाद देकर हमारे एमएलसी को तोड़ रही है। बुक्कल नवाब हमारे काफी प्रिय हैं। डेपुटेशन पर भाजपा ने प्रसाद देकर बुलाया है। सरकार जाएगी तो वापस आ जाएंगे। भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि दम था मैदान में सीधे चुनाव लड़ते, लेकिन प्रसाद के बल पर हमारे जिला पंचायत सदस्यों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने औरैया का उदाहरण भी दिया।