फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi party prevailing guide line

सपा की गाइड लाइन जारी, ऐसे नेताओं को नहीं मिलेगा लोकसभा का टिकट

Wed, 07 Feb 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 07 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi party prevailing guide line
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के लिए नई गाइड लाइन जारी की है। इस गा‌इड लाइन में कई महत्वपूर्ण फैसले हैं। इन फैसलों से पार्टी के कुछ नेताओं के लिए खुशखबरी है वहीं कुछ के लिए अच्छे संकेत नहीं है। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता लोकसभा का टिकट ना मांगे।पार्टी के अन्य नेताओं को भी चुनाव लड़ने का मौका दिया जाना चाहिए। साथ ही लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रोफार्मा जिलाध्यक्ष को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव लड़ने वाले नेता जिलाध्यक्ष से प्रोफार्मा लेकर आवेदन कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को लेकर सपा पूरी सतर्कता बरत रही है। दागी नेताओं को टिकट न दिए जाने का प्लान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफार्मा में अपराध संबंधी कॉलम में अपने ऊपर दर्ज मुकदमों एवं वर्तमान में मुकदमों की क्या स्थिति है इस बारे में भी पूरा ब्यौरा देना है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद ही दाबी छवि वाले नेताओं को टिकट दिया जाएगा।


वाराणसी के सपा जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने संबंधी प्रोफार्मा उन्हें उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि अब तक किसी ने आवेदन फार्म नहीं लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed