फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party MLC get Z security while he has y category

सपा एमएलसी को Yश्रेणी की थी सुरक्षा, Z श्रेणी का दे दिया गनर, अब DGP ने मांगी रिपोर्ट

Tue, 05 Sep 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 05 Sep 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party MLC get Z security while he has y category
सपा के विधान परिषद सदस्य राकेश यादव उर्फ गुड्डू - फोटो : अमर उजाला
 सपा सरकार में पार्टी के नेताओं और विधायक ने अपने को वीवीआईपी साबित करने के लिए नियमों से जमकर खिलवाड़ किया। अब उनके कारनामे उजागर हो रहे हैं। इन्हीं में एक मामला सपा के विधान परिषद सदस्य राकेश यादव उर्फ गुड्डू को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने का है।
विज्ञापन


राकेश को पूर्व एसपी कुंतल किशोर ने अपनी सुरक्षा में लगे एमपी-5 गन धारक दो आरक्षियों को लगा दिया था। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर डीजीपी ने एसपी से मामले की जांचकर रिपोर्ट मांगी है।  
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से 23 मई 2017 को की गई शिकायत के मुताबिक सगड़ी तहसील क्षेत्र के रहने वाले विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) राकेश यादव उर्फ गुड्डू अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश को सपा शासनकाल में वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। महराजगंज ब्लाक प्रमुख से एमएलसी की छलांग लगाने वाले राकेश यादव के प्रभाव में आकर तत्कालीन एसपी कुंतल किशोर ने अपनी कुर्सी मजबूत करने और सत्ता में पैठ बनाने के लिए गुड्डू की सुरक्षा में अपने दो और गनरों को लगा दिया।

एसपी ने दिला दी एमपी-5 गन की सुरक्षा

samajwadi party MLC get Z security while he has y category
नियम के विरुद्ध सपा एमएलसी को दिया था गनर - फोटो : अमर उजाला

एसपी की सुरक्षा से हटकर राकेश की सुरक्षा में जो दो गनर लगे थे, उनके पास एमपी-5 गन थी। जबकि नियमत: यह गन सामान्य नेता की सुरक्षा में नहीं लगाए जा सकते हैं। यह एमपी-5 गन लेने वाले पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री या जेड श्रेणी की सुरक्षा में रहते हैं।

भाजपाजनों की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी सुलेखान सिंह ने एसपी आजमगढ़ को जांच सौंपकर रिपोर्ट मांगी है। मामले में  प्रतिसार निरीक्षक ब्रह्मदेव उपाध्याय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय एमएलसी राकेश यादव को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।

लेकिन विधान सभा चुनाव से पहले ही सुरक्षा हटा ली गई। वहीं एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि  नियमों को दरकिनार कर एमएलसी राकेश यादव को एमपी-5 गन की सुरक्षा दी गई थी। इस संबंध में डीजीपी ने जांच सौंपकर आख्या मांगी है। डीजीपी के निर्देश पर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed