{"_id":"5af0a4b54f1c1b5d098b8b5f","slug":"samajwadi-party-mla-record-his-statement-in-court-in-sikaura-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकरौरा नरसंहार कांडः गवाह सपा विधायक से जिरह की कार्रवाई हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकरौरा नरसंहार कांडः गवाह सपा विधायक से जिरह की कार्रवाई हुई पूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 08 May 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली जनपद के सिकरौरा गांव में वर्ष 1986 में सात लोगों की हत्या के मामले में सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के बयान और जिरह की कार्रवाई सोमवार को पूरी हो गई। इस चर्चित मामले में गवाही देने के लिए विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट राजीव कमल पांडेय की अदालत ने उन्हें तलब किया था।
अभियोजन पक्ष के गवाह विधायक प्रभु नारायण सिंह का बयान दर्ज होने के पश्चात बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने उनसे जिरह की कार्रवाई पूरी की। अदालत ने मुकदमे में अग्रिम सुनवाई के लिए 14 मई की तिथि मुकर्रर करते हुए अभियोजन पक्ष के अन्य गवाहों को तलब किया है।
वहीं, इस मामले में आरोपी एमएलसी बृजेश सिंह को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शिवपुर स्थित सेंट्रल जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया था। सुनवाई की अगली तिथि तय होने पर पुलिस बृजेश को लेकर वापस जेल चली गई।