फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi party leader rajiv rai injured in car accident

सड़क दुर्घटना में सपा के राष्ट्रीय सचिव व उनकी मां घायल

Sun, 24 Jun 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 24 Jun 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party leader rajiv rai injured in car accident
राजीव राय का मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय सचिव डा. राजीव राय व उनकी माता जानकी राय (90) शनिवार की देर रात बलिया जिले में भरौली-बक्सर गंगापुल पर सड़क हादसे में घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए दोनों लोगों को बक्सर स्थित अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए डा. राय परिजनों के साथ मऊ चले गए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि डा. राय के पिता गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। डा. राय शनिवार को पिता को लेकर वाराणसी गए थे और इलाज के कराने के बाद दवा लेकर बक्सर के रास्ते अपने गांव सुरही लौट रहे थे।
विज्ञापन


रात में करीब 11 बजे वह भरौली गंगापुल को पार कर रहे थे कि उनकी गाड़ी को अनाज लदी डीसीएम से टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद डा. राय के हाथ में जहां चोट लगी वहीं उनकी माता को सिर में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इलाज के लिए दोनों लोगों ने नजदीकी बक्सर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां इलाज कराया हुआ। हालांकि कुछ देर बाद दूसरे वाहन से डा. राय बेहतर इलाज कराने के लिए मऊ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed