फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party leader including three notice for illegal mining

सोनभद्र के दो खदानों में अवैध खनन की पुष्टि, सपा नेता समेत तीन को नोटिस

Thu, 29 Nov 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 29 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader including three notice for illegal mining
समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र वैश्य सहित दो खदानों में अवैध खनन की पुष्टि हुई है। अवैध खनन मामले में दोनों लीज स्वामियों सहित तीन को डीएम ने बुधवार को नोटिस जारी कर 30 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा। संतोष जनक जवाब न मिलने पर पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खदान संचालकों पर पहले भी अवैध खनन में कार्रवाई हो चुकी है।  सपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं  ओबरा निवासी रमेश चंद्र वैश्य का बिल्ली मारकुंडी के आराजी 4920 में 2. 80 एकड़ में डोलो स्टोन का पट्टा स्वीकृत है। इस खदान में काफी समय से अवैध खनन की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


इस पर भाजपा के एक पदाधिकारी ने मामले शिकायत डीएम से की। इसके बाद 25 नवंबर को राजस्व टीम के साथ खनिज विभाग की टीम ने जांच की। इसमें पाया गया कि स्वीकृत क्षेत्र से बाहर एक लाख 33 हजार 200 घन मीटर पत्थर अवैध रूप से निकाला गया है। इसी तरह चोपन निवासी राजेश कुमार और फरीदा बेगम की बिल्ली मारकुंडी स्थित आराजी संख्या 7612 में 009 एकड़ में पत्थर का पट्टा स्वीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रविवार को टीम ने जांच पड़ताल की तो अवैध खनन की पुष्टि हुई। इन खदान स्वामियों ने 4693.36 घनमीटर अवैध खनन और परिवहन किया गया है। मंगलवार की रात बढ़ौली स्थिल एक नेता के मकान पर घंटों पंचायत चलती रही मगर मामला मैनेज नहीं हो सका। डीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन में बुधवार को नोटिस जारी किया गया है। 30 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब न देने पर पट्टा निरस्त किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed