फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party,congress and bsp are targetd by bjp in swabhimaan railly

स्वाभिमान रैली में सपा बसपा और कांग्रेस पर सियासी हमला

Thu, 12 Jan 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 12 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party,congress and bsp are targetd by bjp in swabhimaan railly
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की स्वाभिमान रैली - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की स्वाभिमान रैली गुरुवार को स्थित महाबोधि महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई।
विज्ञापन

रैली में सपा बसपा और कांग्रेस पर सियासी हमला बोला गया।
 ‘दलितों की नहीं बहनजी दौलत की नेता हैं। बाबा साहेब की भूमि को उर्वर करने का काम केवल भाजपा ने किया है। बसपा सुप्रीमो जीते-जी अपनी मूर्ति अंबेडकर के साथ लगवाती हैं और आरोप भाजपा पर मढ़ती हैं..।
ये बातें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहीं। वे गुरुवार को मोर्चा की ओर से सारनाथ स्थित महाबोधि महिला महाविद्यालय में आयोजित स्वाभिमान रैली में कार्यकर्ताओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है। बसपा पर निशाना साधता हुए कहा कि बसपा सुप्रीमो ने बाबा साहेब के नाम पर शासन किया लेकिन अनुसूचित जाति के लोगों का विकास करने में असफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में उन्होंने सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। 
विशिष्ट अतिथि बाराबंकी की सांसद प्रियंका रावत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत होंगे तभी हमारा सामाजिक आर्थिक स्तर बढ़ेगा।
बाबा साहेब ने कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। उन्होंने भी बसपा पर सियासी तीर चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed