{"_id":"67acc13bf1789e57980069b4","slug":"samajwadi-party-celebrated-sant-ravidas-jayanti-in-varanasi-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ravidas Jayanti: सपा ने मनाई जयंती, कहा- संत रविदास ने जातिवाद-छुआछूत के खिलाफ उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ravidas Jayanti: सपा ने मनाई जयंती, कहा- संत रविदास ने जातिवाद-छुआछूत के खिलाफ उठाई आवाज
Wed, 12 Feb 2025 09:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 12 Feb 2025 09:11 PM IST
सार
वाराणसी में सपा ने संत रविदास की जयंती मनाई। पार्टी के महानगर और जिला इकाई ने अलग-अलग कार्यक्रम किया। कहा कि संत रविदास ने जातिवाद-छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन
सपा ने मनाई रविदास जयंती
- फोटो : स्वयं
विस्तार
सपा की महानगर और जिला इकाई ने बुधवार को संत रविदास की जयंती मनाई। पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में विचार गोष्ठी भी हुई। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि गुरु रविदास महान समाज सुधारक और प्रमुख संत हैं। उन्होंने जातिवाद, छुआछूत और सामाजिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाई। इस मौके पर जिला प्रवक्ता संतोष यादव, पूजा यादव, उमेश प्रधान, बद्री नारायण यादव, रोशन मोहम्मद फौजी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, कैंप कार्यालय भेलूपुर में महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि संत रविदास के विचार अब भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने हमेशा भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर योगेंद्र यादव, दिलशाद, संजय यादव, इम्तियाज गामा, विनोद यादव आदि ने अपने विचार रखे। सपा नेता प्रदीप मौर्या के कैंप कार्यालय टड़िया रामलखन नगर में भी संत रविदास की जयंती मनाई। प्रदेश सचिव जैन कुशवाहा, आनंद स्वरूप महाराज, राजू मौर्य आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
भेदभाव खत्म करने का काम किया
नेशनल इक्वल पार्टी कैम्प कार्यालय मेहता नगर शिवपुर में जयंती मनाई। पार्टी के संयाेजक शाशिप्रताप सिंह ने कहा कि संत रविदास ने भेदभाव को खत्म करने के लिए काम किया था। इस अवसर पर सोनू लाल, सतीश पटेल, संतोष आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन