फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Salute to freedom fighters on the 100th anniversary of Kakori incident

Varanasi News: क्रांतिकारियों ने अपने बलिदान से स्वतंत्रता संग्राम को दिया नया मोड़

Sun, 11 Aug 2024 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
Salute to freedom fighters on the 100th anniversary of Kakori incident
- काकोरी कांड की 100वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में शहीद क्रांतिकारियों को याद करना हमारा कर्तव्य है। देश के वीरों को विभिन्न परिस्थितियों से होकर गुजरना पड़ा, उनके बलिदान को याद करने की जरूरत है। इसकी रक्षा करते हुए हमें देश हित में कार्य करते रहना है।

वह रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के तहत आयोजित संदेश यात्रा समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कुलपति प्रो. शर्मा ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खां, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने अपने बलिदान और साहस से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नया मोड़ दिया। हमें उनके आदर्शों और मूल्यों को याद रखना चाहिए। कुलसचिव राकेश कुमार ने कहा कि काकोरी कांड ने आजादी की लड़ाई में एक बड़ा मोड़ दिया। इसके बाद छात्र कल्याण संकाय प्रमुख प्रो. हरिशंकर पांडेय के संयोजन में विद्यार्थियों ने जुलूस निकाला। इस दौरान प्रो. हीरक कांत चक्रवर्ती, प्रो. विजय कुमार पांय, विशाखा शुक्ला, डॉ. दिव्य चेतन ब्रह्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed