Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   salute spirit father sharpened scissors riding bicycle his daughter now cleared SSB sports news

जज्बे को सलाम: पिता साइकिल चलाकर देते थे कैंची में धार, बेटी ने एसएसबी किया पास; पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Sun, 15 Nov 2026 01:07 PM IST
Aman Vishwakarma नीलांबुज तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
नीलांबुज तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 15 Nov 2026 01:07 PM IST
सार

पिता साइकिल पर घूमकर कैंची में धार देने का काम करते थे, लेकिन बेटी ने मेहनत और लगन से सफलता की नई कहानी लिख दी। पहाड़ी गांव की फुटबॉलर अमृता शर्मा ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की परीक्षा पास कर ली है। पढ़ाई में लापरवाही पर पिता की डांट खाने वाली अमृता ने संघर्षों को पीछे छोड़कर परिवार का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
salute spirit father sharpened scissors riding bicycle his daughter now cleared SSB sports news
अमृता शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

मम्मी-पापा बड़ी बहन सभी पढ़ाई के लिए डांटते थे, लेकिन मेरा मन खेल में लगता था। पहले मेडल के बाद पिता ने पांच राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व किया।उक्त बातें पहाड़ी गांव निवासी और एसएसबी में चयनित अमृता शर्मा ने कही। चार बहन और एक भाई में सबसे छोटी अमृता शर्मा ने बताया कि घर में पढ़ने पर जोर था।  मां और बड़ी बहन की डांट पड़ती थी, लेकिन सबसे पहली सफलता फुटबॉल से ही मिली। तीन बहन और एक भाई अभी भी पढ़ाई कर रहे हैं। एक बहन बीएड कर रही है। 

विज्ञापन


बारहवीं की छात्रा अमृता ने बताया कि सात साल की उम्र में फुटबॉल खेलना शुरू किया। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में खेल रही हैं। बताया कि एसएसबी में जीडी के तहत सेना में भर्ती होना सपना सच होने की तरह है। एसएसबी की ओर से भी खेलने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


पिता घूम-घूम कर चाकू और कैंची की धार तेज करते हैं। वह रोज सुबह साइकिल से निकलते थे। पहला खेल किट कोच भैरव ने तेज शॉट और स्टैमिना को देखकर दिया था। जूते तक के लिए पैसे नहीं थे। साल में कई बार जूते फट जाते थे। पिता बड़ी मुश्किल से जूते दिलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कैंसर से बिक गई जमीन बेटी यूपी पुलिस में चयनित
वाराणसी। पहाड़ी गांव के चार बालिका फुटबॉलरों का चयन यूपी पुलिस में हुआ है। कोच भैरव दत्त ने बताया कि पूजा, संध्या राय, चांदनी पटेल और गुड़िया कुमारी का चयन खेल कोटे से यूपी पुलिस में हुआ है। पूजा के पिता उसे फुटबॉलर बनाना चाहते थे, लेकिन कैंसर के चलते उनका का निधन हो गया। इलाज में उसकी जमीन बिक गई। बताया कि पांच सीनियर नेशनल, चार जूनियर नेशनल, स्कूली नेशनल और जम्मू कश्मीर 2017 में ऊर्जा कप में यूपी टीम की ओर से हिस्सा लिया और टीम को पदक दिलाने में कामयाब रही। संध्या राय, चांदनी पटेल और गुड़िया कुमारी ने भी संघर्ष कर मुकाम हासिल किया है। बरेका मैदान के फुटबॉल खिलाड़ी मड़ाव निवासी क्रांति राजभर का चयन मद्रास रेजीमेंट बंगलूरू में हुआ है। 

एंकल इंजरी से लगा सब खत्म, पिता ने दिया साथ
अमृता ने बताया कि फुटबॉल में इंजरी बहुत होती है। एंकल इंजरी होने पर लगा कि अब कभी खेल नहीं पाऊंगी, लेकिन पिता के मनोबल बढ़ाने के बाद वह ठीक हुईं। फुटबॉल कोच ने फिजियो थेरेपिस्ट से मदद दिलाई और न सिर्फ मैदान पर लौटी। छत्तीसगढ़ में हुई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यूपी की टीम को कांस्य जिताने में कामयाब रहीं। अब तक एक जूनियर नेशनल और चार सीनियर नेशनल खेल चुकी हैं।

जिम्नास्टिक में 45 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
खेल विभाग और जिम्नास्टिक संघ के समन्वय से जिलास्तरीय ट्रायल शनिवार सुबह सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। बालक और बालिका वर्ग में 45 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। सिगरा स्टेडियम के कोच अतुल शाही ने बताया कि मंडलीय टीम का चयन ट्रायल सोमवार को सुबह नौ बजे से होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सब जूनियर बालक बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 24 से 28 नवंबर तक आगरा में खेली जाएगी।

23 पदक जीतकर टैगोर हाउस ओवरऑल चैंपियन
ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल, सिरिस्ती (जाल्हूपुर) वाराणसी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता–2026 शनिवार को खत्म हुआ। 18 स्पर्धाओं में 23 पदक जीतकर टैगोर हाउस विजेता बनी जबकि रमन हाउस उपविजेता रहा।टैगोर हाउस को ओवरऑल चैंपियन और रमन हाउस को उपविजेता घोषित किया गया। खेल शिक्षक रोहित कुमार ने बताया कि बॉल रेस, स्नेक रेस, जंपिंग रेस, बैग रेस, रिले रेस, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल की स्पर्धा हुई। इस दौरान डॉ. आरबी सिंह, डॉ. नीलम सिंह, सिद्धार्थ, दिशा सिंह रहे। 

रैमला में दंगल करेंगे नामी पहलवान
विकासखंड के ग्राम पंचायत रैमला खेल मैदान में 17 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री स्व: मुलायम सिंह यादव की स्मृति में दंगल होगा। अलग-अलग राज्यों के पहलवान दंगल करेंगे। आयोजन सचिव उमेश यादव ने बताया कि नेताजी को राजनीति के साथ कुश्ती से भी  विशेष लगाव था। श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से लगातार तीन साल से दंगल हो रहा है। कार्यक्रम में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव और चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह शामिल होंगे। 

हाॅकी प्रतियोगिता में खेलेंगी तीन टीमें
पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी के लीग मुकाबले में टॉप तीन स्थान पर रहने वाली वाराणसी मंडल की टीमें अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में खेलेंगी। इसमें बीएचयू, पूर्वांचल विवि और विद्यापीठ की टीम है। विद्यापीठ के कोच सतीष नारायण सिंह ने बताया कि टीम लगातार तीन साल से अखिल भारतीय प्रतियोगिता में खेल रही है। छह साल बाद बीएचयू में पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता खेली गई। नॉकआउट मुकाबले में विद्यापीठ की टीम ने लगातार जीत दर्ज कर की। 

खिलाड़ियों को कराया स्मैश का अभ्यास
बीएचयू में डॉ. विभूति नारायण इंडोर हॉल में शनिवार को बैडमिंटन खिलाड़ियों को फुटवर्क और स्मैश का अभ्यास कराया गया। डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि दो सत्र में 25-25 खिलाडियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

पहाड़ी गांव की फुटबॉल टीम बनी चैंपियन
बरेका फुटबॉल नर्सरी की ओर से चार दिवसीय प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। सीनियर वर्ग के अंडर-19 बालिका वर्ग के मुकाबले में पहाड़ी गांव की टीम विजेता बनी। फाइनल में बरेका की टीम को 3-2 गोल से हराकर विजेता बनी। 

प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की बालक और बालिका टीमों ने भाग लिया। अंडर-19 टीम की पार्वती, कोमल और अंजलि ने एक-एक गोल किया। उपविजेता टीम बरेका की ओर से महक और आशिका ने एक-एक गोल दागे। अंडर-19 टीम की खिलाड़ी मन्नत को मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।

एथलेटिक्स में सर्वाधिक पदक जीत सीएस स्कूल बना विजेता
कनेरी गंगापुर में सीएस पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता हुई। सीएस पब्लिक स्कूल कबड्डी का विजेता रहा। चार विद्यालयों के तीन सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स में तीन और कबड्डी में स्वर्ण पदक जीत सीएस पब्लिक स्कूल ओवरऑल विजेता बना। इसमें आरबीबीएल कॉन्वेंट स्कूल, मां वैष्णो पब्लिक स्कूल समेत कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उद्घाटन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कबड्डी के अलावा खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, शतरंज और दौड़ प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजेता खिलाड़ियों को रामाश्रय पटेल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधक आजाद सिंह और सौरभ पटेल उपस्थित थे। 

अतुल ने 16 सेकंड में जीती 100 मीटर दौड़, शिवानी रस्सीकूद में विजेता
परमानंदपुर में बाल खेल मेला शनिवार को संपन्न हो गई। 15 स्पर्धाओं में आठ सौ खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्ग में हिस्सा लिया। अतुल राजभर ने सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ 16 सेकंड में पूरी कर ली जबकि शिवानी ने तीन मिनट में 58 बार जंप कर रस्सीकूद की चैंपियन का खिताब जीता। 

विकास इंटर कॉलेज की ओर से दो दिवसीय बाल महोत्सव के अंतिम दिन 100 मीटर की दौड़ के सब जूनियर बालक वर्ग में शुभम प्रजापति प्रथम, आर्यन प्रजापति द्वितीय और प्रभास तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में आरव मौर्य पहले, उज्जवल पटेल दूसरे और आर्यांश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। रस्सीकूद के सीनियर बालिका वर्ग में शिवानी राजभर ने 3 मिनट में 58 बार रस्सी कूद कर प्रथम स्थान हासिल किया। सुनिधि दूसरे और प्रियांशी पटेल तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग में अवंतिका पाल प्रथम, काजल पाल द्वितीय और अर्पिता पाल तृतीय रही। 

सब जूनियर बालिका वर्ग में पूर्णिमा यादव पहले, आंशिक वर्मा दूसरे और शैली पटेल तीसरे स्थान पर रही। संयोजक विकास एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह थे। डॉ. आशा सिंह ने संचालन किया। सरिता दुबे, सुनीता पटेल और विभा सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता  हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed