फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Salute from a police who calls himself a friend of SSP, police could not know the reality

खुद को एसएसपी का दोस्त बता सिपाही से ली सलामी, पुलिस नहीं जान सकी हकीकत

Thu, 06 Feb 2020 11:57 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 06 Feb 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Salute from a police who calls himself a friend of SSP, police could not know the reality
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

एसएसपी वाराणसी का दोस्त और मध्य प्रदेश में तैनात आईपीएस बताते हुए एक युवक ने दानगंज पुलिस चौकी पर अपना परिचय दिया तो मौजूद सिपाही सलाम करने में देरी नहीं किया। इसके बाद सिपाही की मदद से दानगंज स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में युवक अपना खाता खुलवाया। बैंक मैनेजर को युवक की हरकतें संदिग्ध प्रतीत हुई तो उन्होंने तहकीकात कर बुधवार को दानगंज चौकी प्रभारी को सूचना दी। बैंक के सीसी कैमरे की फुटेज और युवक द्वारा खाता खोलने के लिए दिए गए कागजात की मदद से पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 

चोलापुर थाना की दानगंज पुलिस चौकी पर मंगलवार की दोपहर एक युवक पहुंचा। उसने खुद को एसएसपी प्रभाकर चौधरी का दोस्त और मध्य प्रदेश के रतलाम में तैनात आईपीएस बताया। यह सुनकर मौके पर मौजूद सिपाही ने युवक को सम्मान देते हुए सलाम किया। आवभगत करते हुए सिपाही ने पूछा कि सर कोई आदेश हो तो बताएं।

विज्ञापन


इस पर युवक ने कहा कि बैंक में खाता खुलवाना है, लेकिन वहां काफी भीड़ है। इस पर युवक को लेकर सिपाही बैंक में गया और मैनेजर से बतौर आईपीएस परिचय कराते हुए तत्काल खाता खुलवाने को कहा। मैनेजर ने भी युवक को सम्मान देते हुए खाता खोल दिया। इस बीच वह युवक की गतिविधियों को देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैंक मैनेजर प्रियरंजन सिंह ने बुधवार को बताया कि युवक की हरकतें अजीबोगरीब प्रतीत हो रही थी। इस पर उन्होंने युवक के द्वारा दिए गए कागजात की पड़ताल कराई। पता लगा कि नियार गांव का कोई युवक आईपीएस नहीं है। इस पर दानगंज चौकी प्रभारी को सूचना दी गई।



दानगंज चौकी प्रभारी अजय यादव ने बताया कि युवक के घर पुलिस गई थी। परिजनों से पूछताछ की गई तो पता लगा कि वह बाहर गया हुआ है। उसके लौटकर आते ही उस पर कार्रवाई की जाएगी। युवक को बैंक ले जाने वाले सिपाही को भी फटकार कर आगे के लिए आगाह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed