{"_id":"5d5053638ebc3e6d17670696","slug":"salempura-administration-took-camels-on-custody-before-bakrid-sacrifice","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कुर्बानी के लिए लाए ऊंटों को प्रशासन ने लिया कब्जे में, खुफिया तंत्र एक बार फिर हुआ फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कुर्बानी के लिए लाए ऊंटों को प्रशासन ने लिया कब्जे में, खुफिया तंत्र एक बार फिर हुआ फेल
Sun, 11 Aug 2019 11:11 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
कुर्बानी के लिए लाए गए ऊंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंध के बाद भी सलेमपुरा में कुर्बानी के लिए लाए गए दो ऊंटों को लेकर रविवार को भी आदमपुर इलाके में स्थिति तनावपूर्ण थी। वहीं रविवार को सलेमपुरा मैदान से दोनों ऊंटों को भी हटा दिया गया था। कोई भी ये बताने को तैयार नहीं था कि ऊंट को प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है या फिर उन्हें किसी दूसरी जगह रखा गया है।
विज्ञापन
सलेमपुरा मैदान और आस-पास के इलाकों में लोग दूसरे दिन भी बैठ कर प्रशासन की ओर से ऊंट की कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाने का विरोध कर रहे थे। पिछले वर्ष ऊंट की कुर्बानी पर प्रतिबंध लगने के बाद बकरीद के पहले सलेमपुरा इलाके में कुर्बानी के लिए दो ऊंट लाने की जानकारी मिलने के बाद शनिवार की रात जिले के आला अधिकारी सलेमपुरा इलाके में पहुंचे और दोनों ऊंटो को अपने कब्जे में लेना चाहा, जिसपर स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक टीम का जमकर विरोध कर दिया और प्रशासनिक टीम को वापस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
इस मामले में शनिवार की देर रात तक डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी आदमपुर थाने पर सलेमपुरा इलाके के बड़े बुजुर्गों के साथ बैठकर बातचीत कर मसले का हल निकालने का प्रयास कर रहे थे। इधर रविवार की सुबह दोनों ऊंट सलेमपुरा मैदान में नहीं थे।
विज्ञापन
स्थानीय लोग ऊंटों की कुर्बानी के बारे में कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं, लेकिन प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ गुपचुप तरीके से सलेमपुरा समेत आसपास के इलाकों में इकट्ठा होकर विरोध कर रहे हैं। रविवार की रात भी सलेमपुरा मैदान के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में युवाओं की भीड़ जगह जगह पर इकट्ठा की थी।
खुफिया तंत्र एक बार फिर हुआ फेल
सलेमपुरा इलाके में बकरीद से कुछ दिनों पहले ही कुर्बानी के लिए दो ऊंटों को खरीद कर ला दिया गया था। अलीपुरा के साथ ही आसपास के क्षेत्र से रोज सैकड़ों लोगों की भीड़ कुर्बानी के लिए लाए गए ऊंटों को देखने के लिए जा रहे थी। फोटो को किसी घर या ऐसी जगह भी नहीं रखा गया था जहां पर प्रशासन की निगाह में पहुंच पाए।
सूत्रों पर विश्वास करें तो ऊंटों को लाने के बाद सलेमपुरा मैदान में बांधा गया था, लेकिन इस बात की भनक तक लोकल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एलआईयू) को नहीं लग पाई। शनिवार की रात जब इस बात की जानकारी प्रशासन को हुई तो सब के हाथ पांव फूल गए।