फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sakaldiha pg college student union election over

चंदौलीः गहमागहमी के बीच सकलडीहा पीजी कॉलेज का छात्र संघ चुनाव संपन्न, ये बने अध्यक्ष

Sat, 10 Nov 2018 11:07 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Sat, 10 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
sakaldiha pg college student union election over
अजय कुमार अध्यक्ष, अखिलेश बने महामंत्री - फोटो : अमर उजाला
चंदौली के सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में निर्दल प्रत्याशी अजय कुमार ने जीत हासिल की है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी अतिआनंद भारत को सौ मतों से पराजित किया। इसी तरह महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार 265 मत से और उपाध्यक्ष पद पर शुभम सिंह 27 मतों से विजयी रहे।
विज्ञापन


इसी तरह पुस्तकालय मंत्री पद पर रवि प्रकाश मौर्य 94 और कला संकाय पर अंकित कुमार 82 मत से विजयी घोषित हुए। विजेता पदाधिकारियों को  प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ उदय शंकर झा और सहायक चुनाव अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।  
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर अजय कुमार को 542 मत मिले जबकि अतिआनंद भारत को 442 मत प्राप्त हुआ। इसी तरह आशुतोष कुमार जायसवाल 224, ऋषि देव यादव 171, विजय सिंह यादव को दो मत प्राप्त हुए। नितिश कुमार यादव को एक भी मत नहीं मिला। उपाध्यक्ष पद पर  शुभम सिंह को 466, रोहित तिवारी 439, राहुल विश्वकर्मा 379 और शुभम गुप्ता को 85 मत मिला। महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार को 664, यासीन असरफ को 380, निरंजन कुमार राय को 251 और कुमारी रौनक सिंह को 102 मत हासिल हुआ।  कला संकाय पर अंकित कुमार को 654 मत, प्रियांशु तिवारी 572 और श्याम सिंह को 120 मत हासिल हुआ। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए रविप्रकाश मौर्य को 725 मत और शिवम सिंह को 631 मत हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक गहमा गहमी के बीच मतदान हुआ। कॉलेज में कुल 1838 मतदाताओं में 65 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद गिनती हुई। इस दौरान 81 छात्रों के मत अवैध घोषित हुए जबकि 66 छात्रों ने नोटा पर मुहर लगाई। 

छात्रों ने किया पथराव, पुलिस ने छिड़के मिर्ची स्प्रे

सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान उपाध्यक्ष पद पर रिकाउटिंग को लेकर एक प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पुलिस को मिर्ची स्प्रे और लाठी भांजकर समर्थकों को तितर बितर करना पड़ा। इस दौरान काफी देर तक महाविद्यालय से लेकर कस्बा में हंगामे की स्थिती बनी रही। 

सकलडीहा पीजी कॉलेज में उपाध्यक्ष पद पर शुभम सिंह और रोहित तिवारी के बीच कड़ी टक्कर थी। हर बूथ पर दस बीस वोट का अंतर रहा। अंत में चुनाव अधिकारी ने शुभम सिंह को 27 मत से विजयी घोषित कर दिया गया। इस पर दूसरे स्थान पर रोहित तिवारी रिकाउंटिंग कराने की मांग को लेकर एसडीएम और सीओ से गुहार लगाई।

एसडीएम सीओ के निदेवन पर रिकाउटिंग हुई। इसमें शुभम सिंह विजयी रहा। इस दौरान सभी पदों पर चुनाव की घोषणा के दौरान चुनाव अधिकारी द्वारा भूलवश रोहित तिवारी को विजयी होने की घोषणा कर दी। लेकिन गलती का अहसास होने के बाद चुनाव अधिकारी ने तुरंत सुधार करते हुए तुरंत शुभम सिंह के विजयी होने की बात कही।

इसी बात को लेकर रोहित तिवारी के समर्थक गेट पर पहुंचकर हंगामा मचाने लगे। हल्का पथराव भी कर दिया। पुलिस ने मिर्ची स्प्रे और लाठी भांजकर भीड़ हटाया गया। इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. उदय शंकर झा ने बताया कि निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed