सावन: कावड़िया मार्ग पर दुकानदारों के नाम लिखने के आदेश का संतों और हिंदूवादी संगठनों ने किया समर्थन
Varanasi News: सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि कांवड़ मार्गों पर सभी दुकानदार अपने दुकान के आगे नेम प्लेट लगाएंगे। इस बयान को काशी के संतों और हिन्दूवादी संगठनों ने समर्थन दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सावन से पहले कावड़ियों के मार्ग पर लगने वाले दुकानों पर दुकानदार का नाम अनिवार्य होने के आदेश पर विवाद गहराता जा रहा है। शासन के आदेश का जहां एक तरफ संत और हिंदूवादी संगठन समर्थन कर रहें है, तो वही विभिन्न राजनैतिक दलों ने इस आदेश की निंदा करते हुए विरोध किया है। शासन के आदेश का काशी के संतो ने समर्थन किया है।
शासन के आदेश का असर भी अब कई जनपदों में देखने को मिल रहा है। काशी में अखिल भारतीय संत समिति ने उत्तर प्रदेश शासन के आदेश का समर्थन करते हुए सराहना किया। तो साथ ही हिंदूवादी संगठन ने शासन के आदेश के बाद राजनैतिक दलों के द्वारा विरोध व्यक्त किए जाने की तीखी आलोचना किया है।
बोले अरुण पाठक, करोड़ हिंदुओं के भावनाओं का ध्यान रखकर बयान दें विपक्ष के नेता
हिंदूवादी संगठन शासन के आदेश के बाद काशी में सड़क पर उतर कावड़ियों के मार्ग पर लगने वाले दुकानदारों से अपनी पहचान बताने के लिए लोगों से अपील करते नजर आए।
हिंदूवादी नेता अरुण पाठक ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कावड़ियों के मार्ग पर पहचान के साथ सामग्री बेचने के आदेश की सराहना करते हुए कहा कि कोई शिवभक्त समान कहां से खरीदता है, उसे उसकी जानकारी होनी चाहिए। यह उसका अधिकार है।
कहा कि ऐसे में किसी भी धर्म का दुकानदार हो उसे अपने दुकान पर अपनी सही पहचान के साथ नेम प्लेट लगाना चाहिए। जबकि विपक्ष के विरोध पर अरुण पाठक ने कहा कि विपक्ष और इंडी गठबंधन के नेताओं को किसी भी धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस नही पहुंचना चाहिए। विपक्ष को सोच-समझकर किसी भी मुद्दे पर बयान देना चाहिए। करोड़ों हिंदुओं के आस्था पर उनके बयान से आंच न आएं इसका उन्हें ख्याल रखना चाहिए।