फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saints and cow protectors took out a cow protection rally with bulldozers

Varanasi News: बुलडोजर के साथ संतों और गोसेवकों ने निकाली गो रक्षा यात्रा

Tue, 28 Jul 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Saints and cow protectors took out a cow protection rally with bulldozers
शिवपुर से निकली गो रक्ष यात्रा में शामिल साधु। अमर उजाला
गोमाता को सुरक्षा और सम्मान दिलाने के लिए गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के तहत काशी के साधु-संतों, बटुकों और गो सेवकों ने गो रक्षा यात्रा निकाली। शिवपुर मिनी स्टेडियम से बुलडोजर के साथ हरे राम संकीर्तन करते हुए उन्होंने पदयात्रा निकाली और डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां कुछ देर धरने पर बैठे। जिलाधिकारी के न मिलने पर एडीएम सिटी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम पांच लाख हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

देशव्यापी गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सुबह आठ बजे मिनी स्टेडियम में गोमाता का पूजन हुआ। शंखनाद और श्रीराम जयराम... मंत्र के सामूहिक जप के साथ उन्होंने पदयात्रा निकाली। आगे गो माता, बुलडोजर पर पांच लाख हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र, संकीर्तन कर रही टोलियां और संतों के साथ ही काशी के मठों व मंदिरों के बटुक, ब्रह्मचारी और गो सेवक चल रहे थे। अभियान में शामिल संतों ने कहा कि गोमाता केवल धार्मिक आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण, ग्राम्य अर्थव्यवस्था एवं जनकल्याण का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सरकार से गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। इससे पहले अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल से देशभर के पांच हजार तहसीलों में यात्रा निकाली गई थी। तीसरे चरण में अक्तूबर में हर राज्यों की राजधानी में गो रक्षा यात्रा निकाली जाएगी। चौथे चरण में देश की राजधानी में ये यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


गो माता के सम्मान में ये रही मांगें
अभियान से देशभर में गोहत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, केंद्रीय गो-चारा नीति का निर्माण, कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा एवं मानव जीवन से जुड़े विषयों को गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं। इन मांगों के समर्थन में देशभर में व्यापक जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

शिवपुर से निकली गो रक्ष यात्रा में शामिल साधु। अमर उजाला

शिवपुर से निकली गो रक्ष यात्रा में शामिल साधु। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed