फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saint Niranjan Das will come today with two thousand Sangat by Begumpura Express

Varanasi News: बेगमपुरा एक्सप्रेस से दो हजार संगत के साथ आज आएंगे संत निरंजन दास

Thu, 22 Feb 2024 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Saint Niranjan Das will come today with two thousand Sangat by Begumpura Express
माघ पूर्णिमा पर संत रविदास की जयंती सीरगोवर्धन में धूमधाम से मनाई जाएगी। रैदासिया धर्म के प्रमुख संत निरंजन दास बेगमपुरा एक्सप्रेस से दो हजार संगत के साथ बृहस्पतिवार को बनारस पहुंचेंगे। इस बार जयंती समारोह में आने वाले रैदासियों की संख्या छह से सात लाख होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सीरगोवर्धन में संत निरंजन दास के आने के साथ ही मेले की शुरुआत हो जाएगी। 22 फरवरी को संत निरंजन दास मेला क्षेत्र, लंगर हाॅल और पंडालों में तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान वह श्रद्धालुओं को दर्शन भी देंगे। उनके साथ दूसरी ट्रेनों से भी श्रद्धालु सुबह से ही आने शुरू हो जाएंगे। 23 फरवरी को नगवां स्थित संत रविदास पार्क में दीपोत्सव होगा। संत निरंजन दास की अगुवाई में रैदासी पूरे पार्क में दीप जलाकर संत रविदास के जन्मोत्सव का उल्लास मनाएंगे।
विज्ञापन

60 हजार से अधिक रैदासी मेला क्षेत्र के पंडालों में डेरा जमाए हुए हैं। बुधवार को भी 20 हजार से अधिक संगत देर रात तक सीर पहुंची। मेला क्षेत्र में देश के साथ ही विदेशों से भी रैदासी पहुंचने लगे हैं। शबद कीर्तन लंगर और रहने के लिए रविदासियों के लिए निशुल्क इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र के आसपास के घरों के सभी कमरे भी फुल हो चुके हैं। वहीं मेला क्षेत्र में लगने वाली दुकानों की संख्या भी इस बार तीन से चार गुना बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंगर में बन रही हैं तीन लाख से अधिक रोटियां
संत रविदास के जयंती समारोह में हर साल से ज्यादा इस बार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसको देखते हुए ही खाने-पीने और रहने का इंतजाम किया गया है। ट्रस्टी के एल सरोआ ने बताया कि इस बार छह से सात लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। लंगर में रोजाना ढाई लाख से अधिक रोटियां तैयार हो रही हैं। इसके अलाव डेढ़ क्विंटल चावल और सब्जी भी तैयार हो रही है। रोजाना खाने के मेन्यू में बदलाव किया जा रहा है। लंगर में सुबह चाय-नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम को चाय नाश्ता और रात में भोजन का इंतजाम है। खाने के साथ मीठा, नाश्ते में मठरी, पंजाबी नमकीन और सकरपाला होता है।

पंडालों में गूंज रहा है भजन कीर्तन और गुरुदेव का जयकारा
मेला क्षेत्र में बनाए गए पंडालों में भजन कीर्तन के साथ ही जो बोले सो निर्भय...जय गुरुदेव का जयकारा गूंज रहा है। पंडालों के अंदर और बाहर श्रद्धालुओं की टोलियां कीर्तन में व्यस्त हैं। सुबह और शाम का नजारा सीर में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। मंदिर से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में नियमित रूप से अमृतवाणी का पाठ गूंज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed