फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   said Arun Pathak Why do those who insult Shri Ramcharitmanas ask for votes from Hindus

Varanasi News: बोले अरुण पाठक , श्रीरामचरितमानस का अपमान करने वाले हिन्दुओं से वोट क्यों मांगते हैं

Mon, 26 Aug 2024 11:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 11:14 PM IST
सार

Varanasi News: श्रीरामचरितमानस के अपमान को लेकर हिन्दूवादी नेता ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। ट्वीट कर उन्होंने ऐसे नेताओं पर कटाक्ष किया है।

विज्ञापन
said Arun Pathak Why do those who insult Shri Ramcharitmanas ask for votes from Hindus
हिंदूवादी नेता अरुण पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीरामचरितमानस का अपमान करने वाले नेताओं को वोट लेने के लिए हिन्दुओं के पास भी नहीं जाना चाहिए। उक्त बातें विश्व हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) अरुण पाठक ने ट्वीट के माध्यम से कही। उन्होंने बिहार के शिक्षा मंत्री जैसे तमाम नेताओं के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


अरुण पाठक ने कहा है कि ऐसे नेताओं को प्रभु श्रीराम के चरित्र के बारे में भी नहीं मालूम। श्रीराम ने शबरी के जूठे बैर भी खाए थे और गिद्ध जटायु का दाह संस्कार भी किया था। श्रीरामचरितमानस का अपमान करने वाले अन्य धर्मों के खिलाफ ज़हर क्यों नहीं उगलते।
विज्ञापन


अन्य धर्मों के साथ उनका मेलभाव है तो सनातनियों के पास अपने वोट बैंक की राजनीति करने क्यों चले जाते हैं। हिन्दूवादी नेता अरुण पाठक ने कहा कि सनातन संस्कृति का अपमान कोई हिन्दू नहीं सहेगा। बांग्लादेश के मुद्दे पर उन्होंने सरकार से वहां के हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि विश्व भर में सनातनी लोग फैले हुए हैं। वह सब परिवार का हिस्सा हैं। बांग्लादेश के मुद्दे पर विश्व हिन्दू सेना जल्द ही राष्ट्रपति अैर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed