फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sahupuri officer arrived to investigate entertaining fashion show

फैशन शो की जांच को साहूपुरी पहुंचे मनोरंजन कर अधिकारी

Tue, 27 Dec 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 27 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
फैशन और मनोरंजन की दुनिया को अपनी हसीन अदाओं से मोहने वाली 27 से अधिक सुंदरियों के जमावड़े वाले दो दिवसीय फैशन शो की सोमवार को जांच शुरू कर दी गई। ब्यूटी क्वीन नेहा धूपिया के अलावा पांच पूर्व मिस इंडिया समेत मायानगरी की 20 से अधिक सुपर मॉडल के कैटवाट वाले इस शो को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। नोटबंदी के दौर में मनोरंजन कर विभाग से आंख बचाकर साहूपुरी में बीते दिनों हुए इस फैशन शो को सुरमयी शामों से हसीं बनाने के साथ ही ‘खान-पान’ पर लाखों रुपये बहाए गए, लेकिन संबंधित संस्थाओं से अनुमति नहीं ली गई।
विज्ञापन



चंदौली के मनोरंजन कर अधिकारी अटल बहादुर सिंह ने आयोजनस्थल का दौरा किया। वह हफ्ते भर में डीएम को अपनी रिपोर्ट देंगे। डीएम चंदौली कुमार प्रशांत ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। साहूपुरी में हुआ अप्सराओं का फैशन शो की भव्यता और उसके पीछे शाहखर्ची का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आयोजन बीतने के एक हफ्ते बाद भी अब तक मैदान से सामान समेटा जा रहा है। इसमें 400 से अधिक कपड़ा मिल्स के मालिकों समेत छह हजार से अधिक डीलरों ने हिस्सा लिया था। मनोरंजन कर विभाग अब इस फैशन शो से जुड़े कुछ अहम बिंदुओं पर आयोजकों से पूछताछ करने जा रहा है। इसमें किन-किन लोगों को बुलाया गया? कौन-कौन से सेलिब्रेटीज शामिल हुए? 
विज्ञापन



खानपान के लिए क्या व्यवस्था की गई थी? मंच सज्जा के लिए टेंट और अन्य सामान कहां से मंगाए गए थे? जैसे सवाल मनोरंजन कर विभाग ने उठाए हैं। बिजनेस प्रमोशन के लिए हुए इस शो में बड़े पैमाने पर शाहखर्ची तो हुई लेकिन शो के लिए न तो इंडियन परफार्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) से अनुमति ली गई और न ही पब्लिक परफार्मेंस लाइसेंस (पीपीएल) ही लिया गया। यह दोनों की संस्थाएं निर्धारित शुल्क लेकर फैशन शो अथवा ऐसे आयोजनों की अनुमति देती हैं। ये संस्थाएं कोर्ट की शरण में जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बगैर अनुमति के कर चोरी करके किए गए फैशन शो को सरकार ने भी गंभीरता से लिया है। मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान ने विभागीय जांच के लिए कहा है। सोमवार को मनोरंजन

कर अधिकारी अटल बहादुर सिंह ने एक हफ्ते पहले हुए आयोजन स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि कुछ बिंदुओं पर आयोजकों से पूछताछ की जानी है। उसके बाद जिलाधिकारी को हफ्ते भर में रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed