फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sahastrabahu Maharaj was a symbol of courage, justice and religion

Varanasi News: साहस, न्याय और धर्म का प्रतीक रहे सहस्त्रबाहु महाराज

Wed, 29 Oct 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sahastrabahu Maharaj was a symbol of courage, justice and religion
मिर्जापुर। सहस्त्रबाहु महाराज के जन्मोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। गुदरी स्थित गुदरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सहस्त्रबाहु महाराज पूजा अर्चना हुई। पूजन अर्चन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन लाल श्रीमाली ने सहस्त्रबाहु महाराज का पूजन अर्चन करते हुए उन्होने सहस्त्रबाहु महाराज को विलुप्त धन की पुनः प्राप्ति के देवता, साहस, न्याय और धर्म का प्रतीक बताया। कहा इनके जीवन से हमें निस्वार्थ सेवा, प्रजा के कल्याण और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। भगवान सहस्त्रबाहु महाराज ने भगवान दत्तात्रेय से 1000 भुजाओं का वरदान प्राप्त किया था और रावण जैसे महान योद्धा को भी पराजित किया था। इस अवसर पर हैहयवंशी कसेरा युवा संघ अध्यक्ष जाह्नवी कसेरा, आदित्य सिंह, सुशील कुमार, ज्ञान कसेरा, डॉ. अनुराग कसेरा, सभासद वर्षा वर्मा, पूर्व अध्यक्ष शिवांशु सिंह हैहयवंशी, ज्ञानेश्वर हैहयवंशी, कृष्णानंद हैहयवंशी, शनि कसेरा, बाला जी कसेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed