फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saguna form given to the Nirguna compositions of the laborious Kabir

श्रमसाधक कबीर की निर्गुण रचनाओं को दिया सगुण स्वरूप

Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Saguna form given to the Nirguna compositions of the laborious Kabir
रजा पर्व की पांचवीं शाम कबीर के नाम रही। 16वीं सदी के महान श्रमसधाक संत निर्गुण रचनाओं को सुरों और नृत्य ने सगुण स्वरूप दिया। बृहस्पतिवार को पांचवीं शाम में लोहटिया स्थित रूपवाणी स्टूडियो में युवा कबीरपंथी साधुओं के बैंड तानाबाना ने कबीर के निर्गुण पदों की प्रस्तुति की। गिटार और डफली की धुनों की संगत में कबीर के पदों को दर्शकों साकार सगुण स्वरूप में महसूस किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए युवा नर्तकी प्रशस्ति तिवारी ने कथक में कबीर की कविता पर प्रस्तुति दी। प्रशस्ति की प्रस्तुति में कथक नृत्य के साथ बनारस घराने के संगीत और कथक नृत्य की झांकी भी थी। आशीष मिश्र की आवाज में प्रशस्ति के कबीरी नृत्य का जादू दर्शकों के लिये सम्मोहक था। आचार्य विवेकदास ने कहा कि मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा सच है मृत्यु। इसलिए हमें जन्म और जीवन को लेकर झूठे मोह और वृथा अहंकार में नहीं रहना चाहिये। इसके पूर्व रूपवाणी के स्टूडियो थिएटर में दोपहर ढाई बजे से जानेमाने चित्रकार और कलागुरु प्रो. सुरेश के नायर ने नगर के विद्यार्थी चित्रकारों को चित्रकला की बारीकियों से परिचित कराया। संयोजन, संचालन व अतिथियों का स्वागत व्योमेश शुक्ला ने किया।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed