{"_id":"67c2beb36accbf354604942e","slug":"safety-week-fortnight-campaign-conducted-on-the-first-day-innocent-children-made-aware-about-safety-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : सुरक्षा सप्ताह पखवाड़ा, पहले दिन चला अभियान, मासूमों को सुरक्षा के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : सुरक्षा सप्ताह पखवाड़ा, पहले दिन चला अभियान, मासूमों को सुरक्षा के लिए जागरूक किया
Sat, 01 Mar 2025 01:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:30 PM IST
सार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व युवा फाउंडेशन द्वारा साप्ताहिक सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया गया। पहले दिन मैदागिन क्षेत्र में एसपी प्रज्ञा पाठक ने अभियान चलाया और जनता को सुरक्षा के मायने समझाते हुए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
महिला सुरक्षा को लेकर अभियान की शुरूआत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले युवा फाउंडेशन द्वारा सुरक्षा पखवाड़े की शुरूआत की गई। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने निजी संस्था के साथ मिलकर अभियान चलाया और जागरूकता लाने का प्रयास किया। बताते चलें कि आए दिन छोटी-छोटी मासूम बच्चियों के साथ शारीरिक शोषण की घटनाएं सुनने,पढ़ने और देखने को मिल ही जाती है। ऐसी स्थिति में बहुत ही आवश्यक है कि जन-जन तक जागरूकता फैलाई जाए और लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
निजी संस्था के लोगों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा हमारा प्रथम दायित्व है क्योंकि हर घर में एक बेटी है और आज समाज में बेटियां सुरक्षित नहीं है और तब तक सुरक्षित नहीं होगी जब तक एक कड़ी नहीं बनेगी जब तक हाथ से हाथ नहीं जुड़ेंगे और एकजुट होकर महिला सुरक्षा की आवाज नहीं उठाएंगे इसमें सिर्फ पुरुषों की नहीं महिलाओं की भी भागीदारी बनती है। आगे भी ये अभियान जारी रहने वाला है। इसके तहत सशक्त नारी सशक्त समाज कैसे बने इसका प्रयास किया जाना है।
विज्ञापन