फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sachin Tendulkar Shares Post After Featuring in Varanasi International Cricket Stadium Foundation Stone

क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास: सचिन तेंदुलकर ने बनारस की यादों को किया साझा, लिखा- मैं बहुत भाग्यशाली

Sun, 24 Sep 2023 01:44 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Sep 2023 01:44 AM IST
सार

गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के बाद सचिन तेंदुलकर ने वाराणसी यात्रा के अनुभव को साझा किया। सचिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि विश्व स्तरीय स्टेडियम खिलाड़ियों और हमारे समाज को प्रेरित कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Sachin Tendulkar Shares Post After Featuring in Varanasi International Cricket Stadium Foundation Stone
वाराणसी में क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मौजूद रहे है।  स्टेडियम के शिलान्यास से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमो टीशर्ट भेंट किया। इसे प्रधानमंत्री ने गर्मजोशी से स्वीकार किया। इस पर खूब तालियां बजीं और समारोह में मौजूद लोगों ने शानदार तरीके से अभिवादन किया। सचिन के प्रति लोगों की दिवानगी देखते ही बनी। शाम में सचिन ने वाराणसी की यादों को सोशल मीडिया पर साझा किया।

विज्ञापन


उन्होंने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के साथ की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, जैसा कि हम भारत को विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की ओर बढ़ते हुए देख रहे हैं, हमारे लिए एक स्वस्थ राष्ट्र बनना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। खेल संस्कृति इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विश्व स्तरीय स्टेडियम खिलाड़ियों और हमारे समाज को प्रेरित कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीसीसीआई के पदाधिकारियों और क्रिकेट जगत के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ वाराणसी में नए क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह का हिस्सा बनना सम्मान की बात थी। यह स्टेडियम वास्तव में भारत में एक संपन्न बहु-खेल सुविधा के लिए एक उदाहरण बन सकता है। मुझे भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए वाराणसी में पवित्र काशी विश्वनाथ मंदिर जाने का भी सौभाग्य मिला। उनकी दिव्यता हम सभी के साथ रहे। हर-हर महादेव।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा स्थल पर सचिन दिखी सचिन की दीवानगी

Sachin Tendulkar Shares Post After Featuring in Varanasi International Cricket Stadium Foundation Stone
वाराणसी में क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

गंजारी स्थित जनसभा स्थल पर देश के महान क्रिकेटर और राज्यसभा सदस्य सचिन तेंदुलकर का जलवा देखने को मिला। पंडाल में मौजूद आमजन सचिन की एक झलक पाने को बेताब दिखे। पूरा पंडाल रह-रह कर सचिन-सचिन के नारे से गूंजता रहा। पूर्व क्रिकेटरों और बीसीसीआई के पदाधिकारियों के साथ पहली बार मंच पर पहुंचे सचिन ने पंडाल में मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभास्थल पर पहुंचे तो मंच पर मौजूद सभी पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए गए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सचिन तेंदुलकर मंच पर पहुंचे। वहीं, प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान सचिन लगातार उनकी ओर देखते हुए ताली बजाते रहे। 

सचिन ने किए बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Sachin Tendulkar Shares Post After Featuring in Varanasi International Cricket Stadium Foundation Stone
काशी विश्वनाथ धाम में सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में शनिवार को क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हाजिरी लगाई। सचिन तेंदुलकर के साथ रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने भी बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। प्रशंसकों ने बाबा के धाम में क्रिकेट के भगवान को देखा तो उनकी भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। सचिन से मिलने और फोटो खिंचवाने की होड़ सी लग गई।

शनिवार सुबह सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर विशेष विमान से काशी आए। इसकी फोटो सचिन ने एक्स पर शेयर की। विधि-विधान से दर्शन पूजन के बाद उन्होंने धाम का भ्रमण भी किया। धाम की भव्यता देखकर तीनों क्रिकेटर अभिभूत नजर आए। बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी के साथ सचिव जय शाह ने भी लगातार दूसरे दिन श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed