फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sabarmati engine Fire Again

साबरमती के इंजन में फिर लगी आग

Sat, 23 Apr 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 23 Apr 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sabarmati engine Fire Again
साबरमती एक्‍सप्रेस के इंजन में उठता धुआं।
कैंट स्टेशन, वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस एक बार फिर बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। शुक्रवार को बीरापट्टी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के इंजन में आग लगने से हड़कंप मच गया। तत्काल ट्रेन रोककर किसी तरह इंजन को अलग किया गया। यह वही इंजन था, जिसमें तीन दिन पहले भी आग लगी थी। उस घटना में यह इंजन खराब (डेड) हो गया था। ट्रेन में जोड़कर इसे मरम्मत के लिए रतलाम ले जाया जा रहा था। गनीमत यह थी कि इसकी आग मेन इंजन या बोगियों तक नहीं पहुंच पाई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


एक तरफ यात्रियों की सुरक्षा की बात हो रही है तो दूसरी तरफ रेलवे की मनमानी आएदिन उजागर हो रही है। इसके चलते यात्रियों की जान बार-बार जोखिम में पड़ रही है। साबरमती एक्सप्रेस के इंजन में तीन दिन पहले हुई आग की घटना शुक्रवार को फिर से दोहरा गई।
विज्ञापन


अहमदाबाद के लिए यह ट्रेन कैंट स्टेशन से चलकर अपराह्न करीब तीन बजे जब वीरापट्टी रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थी तो गेटमैन ने इंजन से धुआं उठता देखा। तत्काल उसने स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद ट्रेन वीरापट्टी स्टेशन पहुंची तो वहां आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। साथ ही इंजन को ट्रेन से अलग कर दिया गया। हालांकि यह मेन इंजन नहीं बल्कि 19 अप्रैल को आग लगने से खराब (डेड) हो चुका इंजन था। इसे मेन इंजन के पीछे जोड़कर मरम्मत के लिए रतलाम शेड ले जाया जा रहा था। एक घंटे बाद चार बजे ट्रेन रवाना की गई। वहीं, कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed