{"_id":"6809fecad48bc555010d554d","slug":"s-rajlingam-69th-divisional-commissioner-in-varanasi-kaushalraj-sharma-donated-one-lakh-baba-vishwanath-dham-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एस राजलिंगम बने 69वें मंडलायुक्त, कौशलराज शर्मा ने बाबा के दर्शन कर एक लाख दिए दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एस राजलिंगम बने 69वें मंडलायुक्त, कौशलराज शर्मा ने बाबा के दर्शन कर एक लाख दिए दान
Thu, 24 Apr 2025 02:35 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:35 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में डीएम के पद पर रहे 2009 बैच के आईएएस अफसर एस राजलिंगम ने मंडलायुक्त का पदभार संभाल लिया है। वहीं जिले के मंडलायुक्त रहे कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है।उन्होंने बाबा के दर्शन कर एक लाख दान दिए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, एस राजलिंगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में अब तक डीएम के पद पर रहे 2009 बैच के आईएएस अफसर एस राजलिंगम ने बुधवार को 69वें मंडलायुक्त का पदभार संभाल लिया। उन्हें निवर्तमान मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान दोनों अफसरों ने कमिश्नरी कार्यालय में बनकर तैयार नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
वाराणसी के मंडलायुक्त रहे कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने कर्मचारियों से परिचय लिया और उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ हिमांशु नागपाल, अपर आयुक्त प्रशासन राकेश गुप्ता, अपर आयुक्त न्यायिक सुभाष यादव, अपर निदेशक सूचना सुरेंद्र नाथ पाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अविनाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: 25 साल पुरानी मशीन का रिकॉर्ड, गाजीपुर से फ्रांस, श्रीलंका और स्विट्जरलैंड तक हो रहा अफीम का निर्यात
विज्ञापन
कौशलराज शर्मा ने बाबा के दर्शन कर एक लाख दिए दान
निवर्तमान मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने काशी में साढ़े पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त करने के बाद बुधवार को सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आज तक किये दर्शन पूजन व्यय के निमित्त एक लाख रुपये की धनराशि का चेक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को दानकर एक स्वस्थ परंपरा की नींव डाली।
इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: बेल्ट और कुर्सी से की युवक की पिटाई, वीडियो वायरल हुआ तो नप गए थानाध्यक्ष; एसपी ने लिया ये एक्शन