{"_id":"597a34d14f1c1b8f718b48fd","slug":"rupees-500-fine-for-chewing-tobbaco-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान खाकर तहसील पहुंचा फरियादी, एसडीएम ने लगाया 500 का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान खाकर तहसील पहुंचा फरियादी, एसडीएम ने लगाया 500 का जुर्माना
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
पान
- फोटो : अमर उजाला
राजातालाब तहसील में गुरुवार को पान खाकर पहुंचे एक फरियादी को भारी पड़ गया। उपजिलाधिकारी ईशा दुहन ने अपने कार्यालय में घुसते ही उस व्यक्ति को फटकारते लगाते हुए 500 रुपये जुर्माना अदा करने का फरमान सुना दिया। उप जिलाधिकारी सुबह अपने कार्यालय में जन सुनवाई कर रही थीं।
इसी दौरान सेवापुरी क्षेत्र का एक युवक भी अपनी समस्या लेकर पहुंचा। उसके मुंह में पान भरा होने पर एसडीएम नाराज हो गईं। उन्होंने युवक को डांटते हुए उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया। युवक ने 500 देकर तहसील से बाहर निकलने में ही अपनी भलाई समझी।
एसडीएम ने बताया कि जुर्माने की राशि तहसील परिसर की साफ-सफाई में खर्च की जाएगी। वहीं, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सिंह ने अधिवक्ताओं से तहसील परिसर में धूम्रपान और पान-गुटखा का सेवन न करने की अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऐसा करने वाले वादकारियों की पैरवी नहीं की जाएगी और अधिवक्ताओं पर भी बार कार्रवाई की जाएगी।