{"_id":"5d5319948ebc3e6cb83262b2","slug":"run-varanasi-news-vns478250321","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश प्रेम की अलख जगाने आज दौड़ेंगे काशी के लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश प्रेम की अलख जगाने आज दौड़ेंगे काशी के लाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत रन फॉर कंट्री का आयोजन बुधवार को सुबह आठ बजे से होगा। इसके तहत आजादी के जश्न में विद्यार्थियों के साथ ही सामाजिक संगठनों के लोग शिरकत करेंगे। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से सिगरा स्टेडियम तक होेने वाली इस दौड़ का उद्देश्य लोगों में देश-प्रेम, एकता, अखंडता की अलख जगाना है। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज पर जिलाधिकारी हरी झंडी दिखाकर लोगों को रवाना करेंगे, जबकि सिगरा स्टेडियम पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल इसमें शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटे सामाजिक, व्यापारिक, महिला संगठनों के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है। वहीं 14 अगस्त को होने वाले रन फॉर कंट्री के आयोजन में भी लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल होंगे। इस बीच मंगलवार को स्कूलों में बैंड दल में शामिल छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को पूर्वाभ्यास किया।
इन रूटों से गुजरेंगे छात्र
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकलकर छात्र-छात्राएं लहुराबीर आजाद पार्क, मलदहिया लोहामंडी, मलदहिया चौराहा, फातमान, सिगरा चौराहा होते हुए सिगरा स्टेडियम तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इन विद्यालयों के छात्र होंगे शामिल
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, कमलापति त्रिपाठी ब्वॉयज और गर्ल्स इंटर कॉलेज, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज इंगलिशियालाइन, खेदनलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, एओ मुस्लिम इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज, रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीटीएस माध्यमिक विद्यालय कमच्छा, गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज, बसंत कन्या इंटर कॉलेज, निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल सिगरा, हैप्पी मॉडल सकूल, वनिता पब्लिक स्कूल लहुराबीर, आर्य महिला नागरमल मुरारका स्कूल और मुकुलारण्यम इंग्लिश स्कूल सिद्धगिरबाग।
यहां जमा करें स्लोगन प्रतियोगिता का फार्मेट
मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत होने वाली स्लोगन प्रतियोगिता के लिए 11 अगस्त को प्रकाशित फार्मेट 20 अगस्त तक शहर में बने 12 केंद्रों पर जमा किए जा सकते हैं। इसमें दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के सामने अंकित बुक स्टॉल, सुंदरपुर एसबीआई एटीएम के सामने गुप्ता साहित्य केंद्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रथयात्रा के पास पप्पू टी स्टॉल, महमूरगंज रिलायंस पेट्रोल पंप, गिरिजाघर पेट्रोल पंप के पास हॉट किचन रेस्टोरेंट, पांडेयपुर में कृष्णा मेगा मार्ट और पहडि़या मंडी गेट नंबर एक पर जय माता दी गारमेंटस में फार्मेट भरकर जमा किया जा सकता है। इसके अलावा गोलघर कचहरी स्थित भाग्यश्री स्वीट्स, शिवपुर नार्मल स्कूल के सामने लक्ष्मी नारायन मेगा मार्ट, विनायक प्लाजा प्रथम तल पर टाइम आउट कैफे, चांदपुर अमर उजाला कार्यालय और जगतगंज अमर उजाला कार्यालय पर फार्मेट जमा करने की सुविधा है।
कार और बाइक रैली भी निकलेगी
रन फॉर कंट्री के आयोजन के तहत कार और बाइक रैली भी निकाली जाएगी। आगे-आगे कार और इनके पीछे रन फॉर कंट्री में शामिल छात्र-छात्रा चलेंगे। भारत माता की जय, देश के वीर सपूतों की जय-जयकार के साथ लोग इसमें चलते चले जाएंगे। इसके माध्यम से लोगों में देश प्रेम की अलख जगाई जाएगी।