फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rumors of bombing in the Varanasi this office

बनारस के इस ऑफिस में बम रखे जाने की अफवाह पर मचा हड़कंप

Wed, 17 Jan 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 17 Jan 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
 rumors of bombing in the  Varanasi this office
बम रखे जाने की अफवाह पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ता - फोटो : अमर उजाला
डायल 100 पर बुधवार की दोपहर बाद आए एक फोन कॉल के कारण पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।  ‘हैलो, राहुल बोल रहा हूं... सेल टैक्स विभाग में मैंने बम रखते हुए देखा है।’ यह सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आननफानन में पुलिस और बम निरोधक दस्ता चेतगंज स्थित वाणिज्य कर विभाग पहुंचा तो वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता और आमजन बाहर भागने लगे। वहीं, जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी वह स्विच ऑफ बताने लगा। बम निरोधक दस्ते ने वाणिज्य कर कार्यालय परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला और बम मिलने की तस्दीक नहीं हुई तो सभी वापस लौट गए। मामले को लेकर चेतगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस की मदद से तस्दीक की जा रही है।
विज्ञापन


सौ नंबर पर बुधवार की दोपहर बाद सवा चार बजे के लगभग शहर से फोन गया कि मैं राहुल बोल रहा हूं और हमने वाणिज्य कर कार्यालय में बम रखते हुए देखा है। लखनऊ स्थित सौ नंबर के कॉल सेंटर से मिले निर्देश के आधार पर यूपी 100 की पीआरवी, चेतगंज पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 rumors of bombing in the  Varanasi this office
बम रखे जाने की अफवाह पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि जिस नंबर से कॉल आई थी वह ट्रूकॉलर पर सोनू सेठ के नाम से रजिस्टर्ड बता रहा था। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस नंबर से सूचना आई थी वह स्विच ऑफ बता रहा है।

वाणिज्य कर कार्यालय परिसर में कहीं कुछ नहीं मिला। प्रतीत हो रहा है कि यह किसी की शरारत है। एहतियातन रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, गंगा घाटों सहित शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग कराई जा रही है। जिसने भी कॉल की थी उसे सर्विलांस की मदद से जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

काम न भइल त कौनो फोन त नाहीं कर देलस
चेतगंज स्थित वाणिज्य कर कार्यालय परिसर में पुलिस और बम निरोधक दस्ते को घुसता देख अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही अधिवक्ताओं, दुकानदारों और आमजन में लगभग आधा घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। लोगों का कहना था कि लगत हौ कि कौनो के काम नाही भइल त सौ नंबर पर फोन करके गड़बड़ सूचना दे देलस...।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed