{"_id":"59ad83064f1c1b46738b5120","slug":"rumor-of-bomb-in-barkakana-to-varanasi-passenger-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झारखंड से बनारस आने वाली पैसेंजर ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड से बनारस आने वाली पैसेंजर ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप
ब्यूरो,अमर उजाला,मुगलसराय
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
बरवाडीह पैसेंजर के विकलांग बोगी में बम की मिली थी सूचना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के बरकाकाना से चलकर वाराणसी जंक्शन को जाने वाली 53525 अप बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन के विकलांग कोच में सोमवार को बम रखे जाने की सूचना पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सूचना पर ट्रेन की शिवसागर रोड, भभुआ रोड और कर्मनाशा रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी, आरपीएफ और लोकल पुलिस द्वारा जांच की गई। ट्रेन को कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर यात्रियों को नीचे उतार दिया गया और ट्रेन की जांच की गई।
जांच से संतुष्ट होने पर रात आठ बजे ट्रेन मुगलसराय के लिए रवाना की गई। स्टेशन मास्टर कर्मनाशा आरके तिवारी ने बताया कि रेलवे प्रशासन के निर्णय पर ट्रेन को पौने चार घंटे बाद रात आठ बजे मुगलसराय के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
ट्रेन सवा चार बजे कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र ने बताया कि सोमवार को दिन में दो बजे झारखंड से किसी ने धनबाद मंडल के आरपीएफ कंट्रोल नंबर 182 पर बरवाडीह पैसेंजर के विकलांग कोच में बम रखे जाने की सूचना दी।

काफी मेहनत के बाद भी कुछ नहीं मिला
bomb threat
- फोटो : अमर उजाला
धनबाद से सूचना मुगलसराय कंट्रोल को मिली तो ट्रेन को शिवसागर रोड रेलवे स्टेशन पर रोककर आरपीएफ और जीआरपी ने जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके पश्चात भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर भी जांच की गई।
डिस्पोजल दस्ता सासाराम को भी इसकी सूचना देते हुए ट्रेन को करीब सवा चार बजे कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर खड़ा कराकर यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतार दिया गया।
यहां पर जीआरपी और आरपीएफ संग स्थानीय पुलिस ने भी पूरी ट्रेन को खंगाल डाला लेकिन कुछ नहीं मिला। स्टेशन मास्टर कर्मनाशा ने यात्रियों को महाबोधि और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से मुगलसराय के लिए रवाना किया जहां से वे अपने गंतव्य को रवाना हुए।
वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि सासाराम से पहुंचे बम डिस्पोजल दस्ते ने भी जांच कर ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए संस्तुति की तब जाकर ट्रेन को रात आठ बजे कर्मनाशा से मुगलसराय के लिए रवाना किया गया।